अपनी लव लेडी Katrina Kaif के फाइट सीन पर ये क्या बोल गए पति Vicky Kaushal

Summary :

Katrina Kaif Towel Scene: 2 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस ने फिल्म में एक्शन, स्क्रिप्ट और एक्टिंग को काफी पसंद किया है। लेकिन फिल्म में इमरान हाशमी और सलमान खान के एक्शन से ज्यादा लाइमलाइट जोया उर्फ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के टॉवल फाइट सीन ने लूटी थी। कटरीना कैफ के फाइट सीन पर बोल कौशल सीन देख मैं काफी डर गया था- विक्की कौशल ‘बॉलीवुड की बेस्ट एक्शन अभिनेत्री हैं कटरीना’ कौशल की फिल्म ‘सैम…

Katrina Kaif Towel Scene: 2 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस ने फिल्म में एक्शन, स्क्रिप्ट और एक्टिंग को काफी पसंद किया है। लेकिन फिल्म में इमरान हाशमी और सलमान खान के एक्शन से ज्यादा लाइमलाइट जोया उर्फ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के टॉवल फाइट सीन ने लूटी थी।

  • कटरीना कैफ के फाइट सीन पर बोल कौशल
  • सीन देख मैं काफी डर गया था- विक्की कौशल
  • ‘बॉलीवुड की बेस्ट एक्शन अभिनेत्री हैं कटरीना’
  • कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’1 दिसंबर को होगी रिलीज

ये सीन देख हर कोई हैरान था साथ ही कटरीना का मुरीद हो गया था। सब जगह चर्चा थी तो बस जोया के फाइटिंग सीन की। लेकिन अब सबसे वाह-वाह बटोरने के बाद कटरीना के पति यानी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है।

Katrina Kaif towel Scene

Katrina Kaif Towel Scene: उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ये सीन देखकर काफी डर गए थे। उन्होंने बताया कि मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे। जैसे ही सीक्वेंस आया तो मैं बीच में ही उनसे झुककर बोला, ‘मैं अब से आपसे बहस नहीं करूंगा। मैं नहीं चाहता कि आप मुझे तौलिया पहनकर मारें।’ जिस तरह से उन्होंने वह खींचा, वह बहुत शानदार था। मैंने उनसे कहा, ‘आप शायद बॉलीवुड की सबसे अद्भुत एक्शन अभिनेत्री हैं।’ मुझे उनके हार्ड वर्क पर गर्व है। उन्हें देखना बहुत प्रेरणादायक है।

Katrina Kaif Towel Scene

बता दें, अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में वह इंटरव्यूज के जरिए अपनी फिल्म के बारे में बात तो करते ही है साथ ही अपनी लेडी लव कटरीना कैफ के बारे में बात करने से नहीं चूक रहे हैं।

Sam Bahadur

मालूम हो, एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, साथ ही इस दिन रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) भी सिनेमाघरों में उतरेगी।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid