कैटरीना कैफ जिनके डांस की तारीफ खुद सलमान खान ने की है। वहीं कैटरीना दूसरे की तारीफ कर रही हैं। लेकिन डांस में नहीं बल्कि फैशनसेंस में। एक कार्यक्रम के दौरान जब कैटरीना से यह पूछा गया कि फैशन के मामले में आपका आदर्श कौन है तो वह कहती हैं कि सच बोलंू तो मुझे फैशन करना पसंद है और मेरी टीम मुझे खूबसूरत दिखाने के लिए कड़ी मेहनत भी करती है। पर फैशन मेरे लिए कोई जुनून वाली चीज नहीं है। इस मामले में मैं किसी को अपना आदर्श नहीं मानती। लेकिन अगर उन्हें किसी एक को चुनने के लिए कहा जाएगा तो वह सोनम कपूर होंगी। क्योंकि उनका फैशनसेंस कमाल का है। कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रमोशन में बिजी हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



