अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद बॉलीवुड का एक और कलाकार शादी करने जा रहा है। यह हैं मिलिंद सोमन जो अपने से 27 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मिलिंद गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ अगले साल शादी कर सकते हैं। हाल ही में मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ नॉर्वे में अपना जन्मदिन मनाया था और पिछले महीने वे गुवाहाटी भी अंकिता के परिवार से मिलने गए थे। खबरें आई थीं कि वे वहां अंकिता के माता-पिता से मिले थे और अब उनकी तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है। बता दें कि 26 वर्षीया अंकिता एयर होस्टेस हैं। मिलिंद पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘शेफ’ में नजर आए थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



