बॉलीवुड भेड़चाल का शिकार है और इसी भेड़चाल में फंस गई हैं बायोपिक फिल्में। इसमें कोई दोराय नहीं कि बायोपिक फिल्मों के लिए काफी तैयारी करनी पड़ती है और बजट भी ज्यादा रहता है, लेकिन इसके बावजूद निर्माता-निर्देशक बायोपिक में दिलचस्पी ले रहे हैं और कलाकार भी ऐसी फिल्मों में काम करना अपनी उपलब्धि समझते हैं।
हालिया खबरों के मुताबिक खूबसूरत ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी किसी बायॉपिक में काम करना चाहती हैं। ऐसा भी सुनने में आया है कि बायॉपिक बनाने वाले प्रोड्यूसर्स ने भी कैटरीना केे साथ अपने आइडिया शेयर किए हैं लेकिन किसी बायॉपिक में काम करने के लिए कैटरीना के सामने एक अड़चन है।
दरअसल, कैटरीना का इंडियन लुक नहीं है जबकि निर्माता भारत से जुड़ी हस्तियों पर ही बायोपिक बना रहे हैं। ऐसे में कैटरीना उसी बायोपिक के लिए फिट हो सकती हैं, जिनका संबंध इंग्लैंड से हो ताकि उनके व्यक्तित्व से विदेशी लुक झलके।


Download Android App
Download iOS App



