Kerala Story 2 Controversy: बॉलीवुड फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंस गई है। Kerala High Court में एक याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और इसके सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर राज्य को गलत तरीके से दिखाता है और इससे सामाजिक व क्षेत्रीय तनाव पैदा हो सकता है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, फिल्म के मेकर्स और सेंसर बोर्ड से जवाब मांगा है।
Kerala Story 2 Controversy: मेकर्स और CBFC को भेजा गया नोटिस

हाई कोर्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स और Central Board of Film Certification (CBFC) को नोटिस जारी किया है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय इसके समाज पर पड़ने वाले असर का सही आकलन नहीं किया गया। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म का कंटेंट कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए रिलीज से पहले इसकी जांच जरूरी है।
Kerala Story 2 High Court case: तय तारीख पर होगी अगली सुनवाई

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है और सभी पक्षों से जवाब मांगा है। फिल्म की रिलीज 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है, ऐसे में अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।
Kerala Story 2 Religious Tension: क्या है पूरा विवाद?

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म का प्लॉट सेंसिटिव मुद्दों को जोड़कर राज्य की छवि खराब करता है और इससे कम्युनल व सामाजिक हारमनी प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से फिल्म के सर्टिफिकेट को चुनौती दी गई है।
Kerala Story 2 Censor Certificate Challenge: राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म की आलोचना करते हुए इसे “प्रोपेगेंडा” कहा। उनका कहना है कि फिल्म के जरिए राज्य की धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। वहीं, मेकर्स का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य केवल जागरूक करना और वास्तविक घटनाओं को एक्सपोज़ करना है। फिल्म The Kerala Story 2 की रिलीज से पहले कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि कोर्ट का फैसला फिल्म की रिलीज पर क्या असर डालता है।
Read More: Toxic के टीजर में दिखेगा तबाही का खौफनाक मंजर, Yash का कैरेक्टर देख रूह कांप जाएगी आपकी


Download Android App
Download iOS App




