आईपीएल के 15 वें सीजन का 31 वां मैच मंगलवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। फैंस को हर एक मुकाबले में एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मैच में आरसीबी को स्पोर्ट करने के लिए मैदान पर बॉलीवुड से खास फैंस ने शिरकत की, जिन्होंने टीम की जीत से ज्यादा सुर्खियां बटोर ली है। जी हां, इस मैच को देखने के लिए कोई और नहीं बल्कि अभिनेता संजय दत्त और एक्ट्रेस रवीना टंडन RCB को स्पोर्ट करने पहुंची।

ipl का लुफ्त उठाने पहुंची KGF की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस रोमांचक मैच में लखनऊ टीम को पटखनी दी। पर इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की रही। दरअसल, संजू बाबा केजीएफ-2 की टीम संग आईपीएल के मैच का लुफ्त उठाने स्टेडियम में पहुंचे थे।

इस दौरान मैदान पर संजय दत्त के साथ रवीना टंडन भी नजर आई। दोनों साथ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी में दिखे। मालूम हो, केजीएफ-2 में संजय दत्त अधीरा का रोल निभाया रहे हैं और वे इसी नाम की जर्सी पहनकर आए थे। केजीएफ-2 की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी के अधिकारी से मुलकाता भी की।

यहां देखें रवीना टंडन का पोस्ट…
बता दें, केजीएफ-2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। दर्शक इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म जब से रिलीज हुई रोज नए-नए रिकार्ड तोड़ रही है। फिल्म में जहां संजय दत्त का अधीरा अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तो दूसरी तरफ रवीना ने इस फिल्म में पीएम के रोल में हैं।

आरसीबी ने लखनऊ को हराया
वहीं मैच की बात करें तो इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रनों से शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन जोड़े। ऐसे में बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी।


Download Android App
Download iOS App



