टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह को हाल ही में अपने पहले बच्चे की मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। मोहिना कुमारी और उनके पति सुयश इन दिनों अपने पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक फैंस संग साझा की है।

बता दें, मोहिना कुमारी ने 15 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सुयश और मोहिना को एक प्यारा सा बेटा हुआ है। अभिनेत्री ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपने मोहिना और सुयश को एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। एक्ट्रेस ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया लम्बा चौड़ा पोस्ट
बुधवार को मोहिना कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस संग पोस्ट की है। सामने आई इस तस्वीर में मेहिना और सुयश बेबी का हाथ थामें दिख रहे हैं। इस क्यूट तस्वीर पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
वहीं तस्वीर के साथ में मोहिना ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है और अपने मां बनने की आधिकारिक घोषणा भी की है। एक्ट्रेस लिखती हैं, 15 अप्रैल 2022 को हम अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाए। आप सभी ने हम पर जो प्यार, रोशनी और आशीर्वाद बरसाया है, उसके लिए धन्यवाद। ये पिछले कुछ दिन इतनी तेजी से गुजरे हैं कि, मुझे पूरी तरह से बैठकर इस बात को आत्मसात करने का मौका ही नहीं मिला। 15 अप्रैल के बाद से जीवन अस्पताल के बिस्तर, बेबी नर्स, बच्चे को दूध पिलाना, बच्चे का रोना, बच्चे को शांत कराना, नींद न आना, दवाएं और निश्चित रूप से ठीक होना है।

अपनी इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए कहती हैं, सुयश रावत और मैंने एक साथ कई तरह की भावनाओं का अनुभव किया। यहां तक कि, वे भी जिन्हें हमने पहले कभी महसूस नहीं किया था। हम मजबूत, सकारात्मक, विचारशील और हमेशा एक-दूसरे की परवाह करते रहे। हम जानते थे कि, हम जिस यात्रा पर हैं, वह हमारे लिए जीवन बदलने वाली है और जीवन बदला भी। हमने हर कदम पर एक-दूसरे की जरूरतों, विचारों, चिंताओं और भावनाओं का सम्मान किया।

हमारे बेटे को इस दुनिया में लाना बेहद खास रहा है, मगर मेरे प्यारे पति आपकी वजह से यह निश्चित रूप से विशेष रहा है। माता-पिता के रूप में इस नई यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि, हम इस छोटे से इंसान को सही ताकत, समर्थन और मार्गदर्शन दे सकते हैं, जिसे हम इस दुनिया में लाए हैं।

बताते चले, मोहिना कुमारी ने अपने पति सुयश रावत संग इसी साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने अपने पति संग एक बेहद प्यारी तस्वीर को पोस्ट करके लिखा था,एक नई शुरुआत की शुरुआत। सभी के साथ खुशखबरी साझा करना @suyeshrawat प्यारी तस्वीरों के लिए धन्यवाद @shrirangswarge आपने इसे हमारे लिए इतना खुशी का दिन बना दिया।


Download Android App
Download iOS App



