बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के चर्चे अब हर जगह होने लगे हैं। दरअसल ये कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। यही नहीं दोनों को साथ में घूमते और टाइम बीताते हुए दिखा जाता है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी दौरान सिद्धार्थ और कियारा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ में मुंबई अड्डे पर नजर आ रहे हैं।

न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हुए कपल?
कियारा और सिद्धार्थ के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वैसे वीडियो को शेयर कर अब ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी न्यू ईयर वेकेशन के लिए मालदीव रवाना हो गए हैं।
इस दौरान कियारा और सिद्धार्थ एयरपोर्ट पर अलग अलग पहुंचे लेकिन वहां से फ्लाइट पकड़ने के लिए साथ में रवाना हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक और रेड कलर की वन पीस ड्रेस पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। तो वही सिद्धार्थ मल्होत्रा व्हाइट टी शर्ट के साथ डेनिम के जैकेट पहने हुई दिख रहे हैं।

जल्द ऑफिशियल कर रिलेशनशिप
वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर सामने आ रही हैं कि सिद्धार्थ और कियारा भले ही जल्द ही शादी ना करें, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने तैयार हैं दोनों ही एक-दूसरे के पेरेंट्स से मिल चुकें हैं।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ इसी साल अगस्त महीने में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह में नजर आये थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं इन दोनों स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तक सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शांतनु बागची की फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। वही कियारा आडवाणी भी साल 2022 में भूल भुलैया 2 और जुग जुग जियो जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार में नजर आएगी।


Download Android App
Download iOS App



