Kiara Advani ने कराया Pregnancy Photoshoot, ड्रेस देख Rakul Preet ने किया कमेंट

Summary :

प्रेग्नेंसी फोटोशूट पर रकुल का खास कमेंट

कियारा आडवाणी ने मेट गाला में अपने प्रेग्नेंसी फोटोज के साथ धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना, जिसमें गोल्डन ब्रेस्टप्लेट और दिल से जुड़ी चेन थी, जो गर्भनाल को दर्शाती है। रकुल प्रीत ने उन्हें ‘सुंदर मम्मा’ का टैग दिया, जबकि फैंस और सेलेब्स ने उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स किए।

कियारा आडवाणी ने मेट गाला में अपने प्रेग्नेंसी लुक से सबको चौंका दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक गाउन में तस्वीरें साझा कीं, जिसे गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया। रकुल प्रीत ने उन्हें ‘सुंदर मम्मा’ कहा। कियारा और सिद्धार्थ जल्द ही बच्चे का स्वागत करेंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने फरवरी में की थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में एंट्री की। उन्होंने अपने लुक से खूब लाइमलाइट लूटी। जिसने भी उन्हें देखा, बस देखता ही रह गया। कियारा ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिस पर फैंस के साथ-साथ कई हस्तियां भी कमेंट कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें ‘सुंदर मम्मा’ का टैग दिया।

कियारा जल्द मां बनने वाली हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं और इसी खास पलों की भावनाओं को उन्होंने मेट गाला में अपनी ड्रेस के जरिए दिखाने की कोशिश की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में कियारा ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में एक खूबसूरत भावना छिपी हुई है। गाउन में गोल्डन ब्रेस्टप्लेट है, जिसे चेन के साथ नीचे बने एक दिल से जोड़ा गया है। यह चेन गर्भनाल को दर्शाती है, जो एक बच्चे को उसकी मां से जोड़ती है। इस ड्रेस को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था।

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा- ‘मई में मां का पहला सोमवार।’

उनकी इस पोस्ट पर ‘बेगम जान’ की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने कमेंट में लिखा- ‘गॉर्जियस।’

रकुल प्रीत सिंह ने लिखा- ‘सुंदर मम्मा।’ अन्य यूजर्स ने लिखा- ‘क्वीन।’ बता दें कि कियारा आडवाणी ने करीब तीन साल तक सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने के बाद साल 2023 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। यह कपल अब जल्दी ही बच्चे का स्वागत करने वाला है। कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कियारा-सिद्धार्थ अपने हाथ में वाइट कलर के बेबी के मौजे पकड़े हुए थे। उन्होंने कैप्शन में बेबी इमोजी के साथ लिखा- ”हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार… जल्द आ रहा है।” इसके साथ उन्होंने इविल आई, हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की।

उनके पोस्ट पर फिल्म सेलेब्स ने भी जमकर बधाई दी। करीना कपूर ने कमेंट में लिखा- ‘जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल आने वाला है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।’ वहीं एक्टर ईशान खट्टर, फिल्ममेकर एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, आथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने भी बधाई दी थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.