बॉलीवुड में इन
दिनों सबसे ज्यादा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने अफेयर की खबरों को
लेकर लाइमलाइट में बने हुए है। यह रूमर्ड कपल अपनी बॉन्डिंग और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते
है। हालांकि दोनों ने अभी तक
अपने रिश्तें को स्वीकारा नहीं है, लेकिन हर खास मौके पर दोनों एक साथ दिखाई देते है।
सिद्धार्थ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा की फिल्म के प्रमोशन इंवेट पर स्पॉट
किए जाते है वहीं कभी सिद्धार्थ ही कियारा को पार्टी से घर अपनी कार में छोड़ने जाते
है। एक बार फिर बीती रात दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किए गए। जहां से
दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है जिसमें दोनों एक दूसरी की
आंखो में खोए दिखाई दे रहे है।
मुंबई वापस लौटे सिद्धार्थ और कियारा
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल
मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये रूमर्ड कपल अपना सीक्रेट वेकेशन से
वापस लौटते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। हालांकि ये दोनों कहां छुट्टियां
मनाकर लौट रहे हैं? इस बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों साथ देखकर इनके फैंस काफी खुश हो गए है।
कैजुअल आउटफिट में नजर आए रूमर्ड कपल
अपने एयरपोर्ट वीडियो में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कैजुअल आउटफिट
में दिखाई दे रहे हैं। जहां कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस ग्रीन टी-शर्ट और स्काई ब्लू
जींस में नजर आईं तो वहीं सिद्धार्थ ब्लू टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए।
वीडियो में दोनों एक दूसरे की आंखो में देखते हुए काफी क्यूट नजर आ रहे है।
दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस हुए खुश
शेरशेहा फेम जोडी को फिर से एक दूसरे के साथ देखकर इनके फैंस सातवे आसमान पर
पहुंच गए है। इस जोड़ी को बहुत लोग हमेशा एक साथ देखना चाहते है चाहे फिर वो ऑनस्क्रीन
हो या ऑफस्क्रीन। दोनों के इस लेटेस्ट वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे
हैं। एक के बाद एक फैन इनकी जोड़ी की खूब तारीफ कर रहा है। यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो
रहा है।


Download Android App
Download iOS App












