Yash की फिल्म Toxic में Nadia के किरदार में नज़र आएगी Kiara Advani, जानें कब रिलीज़ होगी फिल्म?

Summary :

Kiara Advani Toxic First Look: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के मैच से बनने वाली पैन-इंडियन फिल्मों की लिस्ट में अब एक और मच अवेटेड त फिल्म का नाम जुड़ गया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच अब फिल्म से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। Kiara Advani Toxic First Look: क्या होगा कियारा…

Kiara Advani Toxic First Look: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के मैच से बनने वाली पैन-इंडियन फिल्मों की लिस्ट में अब एक और मच अवेटेड त फिल्म का नाम जुड़ गया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच अब फिल्म से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

Kiara Advani Toxic First Look: क्या होगा कियारा का किरदार

Kiara advani toxic first look
Kiara advani toxic first look (Credit: Social Media)

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी एक बेहद स्ट्रांग और इम्प्रेसिव किरदार नादिया के रूप में नजर आने वाली हैं। उनके पहले लुक पोस्टर ने इंटरनेट पर आते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। पोस्टर में कियारा का अंदाज बिल्कुल अलग और पहले से कहीं ज्यादा गंभीर दिखाई दे रहा है। उनकी आंखों में डेप्थ, चेहरे पर स्तरीकनेस और अगल-अगल इमोशंस इस बात की ओर इशारा कर रहे है कि फिल्म में उनका किरदार कहानी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाला है।

Yash New Movie Toxic: “टॉक्सिक’ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स”

Yash New Movie Toxic
Yash New Movie Toxic (Credit: Social Media)

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में कियारा का लुक बेहद इंटेंस नजर आ रहा है। उनके एक्सप्रेशंस यह साफ जाहिर करते हैं कि नादिया का किरदार सिर्फ एक ग्लैमरस भूमिका नहीं, बल्कि कहानी के केंद्र में रहने वाला एक मजबूत और काम्प्लेक्स करैक्टर है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “पेश है कियारा आडवाणी, नादिया के किरदार में ए ‘टॉक्सिक’ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स।” इस कैप्शन ने भी दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Toxic first look: कियारा आडवाणी रोल

Toxic first look
Toxic first look (Credit: Social Media)

कियारा आडवाणी के इस नए लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह अब तक का उनका सबसे अलग और दमदार अवतार लग रहा है। पोस्टर में उनके मेकअप और स्टाइल को बेहद एक्यूरेट तरीके से डिजाइन किया गया है, जो फिल्म की थ्रिलिंग और डार्क थीम की झलक देता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ एक सीरियस, मिस्टीरियस और इमोशनल कहानी पेश करने वाली फिल्म होगी।

Kiara Advani Toxic First Look
Kiara Advani Toxic First Look (Credit: Social Media)

बता दें, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइज़ी के बाद देश-विदेश में जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। ‘टॉक्सिक’ यश की उन फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिससे उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

किसने किया डायरेक्ट

geetu mohandas
Geetu Mohandas (Credit: Social Media)

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास कर रही हैं, जो अपनी अगल और मजबूत कहानी कहने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं ‘टॉक्सिक’ को मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है। मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर दिखाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म की खास बात यह भी है कि इसे भारत की ऐसी पहली बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसे एक साथ इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में शूट किया गया है। बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।

Kiara Advani Toxic First Look: पैन-इंडियन सिनेमा

फिल्म की शूटिंग बीते कुछ महीनों से लगातार चल रही है और साथ ही पोस्ट-प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी और यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘टॉक्सिक’ पैन-इंडियन सिनेमा की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक बनने की पूरी तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: Pakistani Netflix पर Indian Films का बज रहा डंका, नंबर वन पर छाई Rashmika Mandanna!

Yashika Jandwani