Pakistani Netflix पर Indian Films का बज रहा डंका, नंबर वन पर छाई Rashmika Mandanna!

Summary :

Indian Movies On Netflix Pakistan: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज का आना दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखता है। डिजिटल रिलीज़ के दौर में अब फिल्में सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सरहद के पार भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इसी बीच अब एक भारतीय फिल्म ने पाकिस्तान की ऑडियंस का ध्यान पूरी तरह अपने ओर खींच लिया है और वहां के नेटफ्लिक्स यूजर्स के बीच नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अकेली नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में कई…

Indian Movies On Netflix Pakistan: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज का आना दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखता है। डिजिटल रिलीज़ के दौर में अब फिल्में सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सरहद के पार भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इसी बीच अब एक भारतीय फिल्म ने पाकिस्तान की ऑडियंस का ध्यान पूरी तरह अपने ओर खींच लिया है और वहां के नेटफ्लिक्स यूजर्स के बीच नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अकेली नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में कई और भारतीय फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई है। कौन-कौन सी है वो फ़िल्में चलिए जानते है?

Indian Movies On Netflix Pakistan: नंबर वन तेलुगु सिनेमा

indian movies on netflix pakistan
Indian Movies On Netflix Pakistan (Credit: Social Media)

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म की बात करें तो यह तेलुगु सिनेमा से जुड़ी है, जिसे हाल ही में हिंदी वर्जन में भी रिलीज़ किया गया है। बता दें, 21 दिसंबर को पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर इसने पहला स्थान हासिल किया है। भारत में यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और वहां भी इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Bollywood Movies on Netflix Pakistan: ‘द गर्लफ्रेंड’

Bollywood Movies on Netflix Pakistan
Bollywood Movies on Netflix Pakistan (Credit: Social Media)

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘द गर्लफ्रेंड’। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के मुताबिक, यह फिल्म इस वक्त पाकिस्तान में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही भारतीय फिल्म है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनु इमैनुएल और दीक्षित शेट्टी जैसे पॉपुलर कलाकार नजर आते हैं। दमदार कहानी, इमोशनल सीन्स और कलाकारों के अभिनय ने इस फिल्म को दर्शकों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

पहले दिन कितना किया कलेक्शन

indian movies on netflix pakistan
Latest Indian Movies Netflix Pakistan (Credit: Social Media)

अगर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘द गर्लफ्रेंड’ ने भारत में भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और इस दौरान लगभग 6.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 17.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कैसा रहा रिस्पांस

वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब ओटीटी पर आने के बाद फिल्म को एक नई ऑडियंस मिल रही है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है।

Latest Indian Movies Netflix Pakistan: टॉप 10 फिल्म

Latest Indian Movies Netflix Pakistan
Indian Movies On Netflix Pakistan (Credit: Social Media) 

खास बात यह है कि पाकिस्तान में सिर्फ ‘द गर्लफ्रेंड’ ही नहीं, बल्कि कई अन्य भारतीय फिल्में भी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों के बीच लगातार देखी जा रही हैं, जो भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कहानियों की दिखती है।

ये भी पढ़ें: Lag Jaa Gale Release Date: जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में सामने आई रिलीज़ डेट!

Yashika Jandwani