गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Summary :

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान हत्या में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया। थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढ़ी कट्टैया कट से आगे एक खाली प्लॉट के पास चेकिंग कर…

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान हत्या में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया।

थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढ़ी कट्टैया कट से आगे एक खाली प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़ी कट्टैया से सभापुर अंडरपास की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए उसी मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।

बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली

Ghaziabad Police Encounter
Ghaziabad Police Encounter (Image- Social Media)

कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गढ़ी कट्टैया की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और मोटरसाइकिल मोड़कर खाली प्लॉट की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पीछे बैठे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल बदमाश और उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad Crime News: हत्या के आरोपी थे बदमाश

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अफसर बताया, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने दिनांक 11 दिसंबर को एसएलएफ वेद विहार, डीएलएफ निवासी सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में थाना अंकुर विहार में पंजीकृत है।

Ghaziabad News: अलग-अलग राज्यों में करीब 12 केस दर्ज

Ghaziabad Police Encounter
Ghaziabad Police Encounter (Image- Social Media)

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घायल बदमाश अफसर के खिलाफ लूट और चोरी के अलग-अलग राज्यों में करीब 12 केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Breaking: आगरा के बिजकौली गांव में बेसमेंट की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, कई घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।