इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर गैंगरेप… एक महीने बाद मिली नाबालिग लड़की, बताई चौंकाने वाली कहानी

Summary :

Instagram Friendship Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की की दोस्ती तीन युवकों से हुई। उसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपियों में से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। Media Safety Concern: एक महीने बाद मिली नाबालिग लड़की इस पूरे मामले की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को हुई थी, जब नाबालिग लड़की के परिजनों ने…

Instagram Friendship Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की की दोस्ती तीन युवकों से हुई। उसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपियों में से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

Media Safety Concern: एक महीने बाद मिली नाबालिग लड़की

Instagram Friendship Crime
Instagram Friendship Crime (Image- Social Media)

इस पूरे मामले की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को हुई थी, जब नाबालिग लड़की के परिजनों ने मोहनलालगंज थाने में उसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो टीमों का गठन किया और नाबालिग लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया। 16 दिसंबर को पुलिस द्वारा नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। इसके बाद लड़की का बयान और साक्ष्य जुटाए गए, तब जाकर घिनौनी वारदात का खुलासा हुआ। फिर इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं।

Minor Girl Gang Rape Case: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Instagram Friendship Crime
Minor Girl Gang Rape Case (Image- Social Media)

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए, 21 दिसंबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ सोहित (निवासी फैजुल्लागंज, मड़ियांव) और मनीष रस्तोगी (निवासी मल्लहौर, चिनहट) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, उसके बाद अपनी बातों में फंसाकर मल्लहौर इलाके में ले गए और वहां जाकर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एक आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस टीमों उसकी खोज कर रही हैं। मोहनलालगंज पुलिस ने बताया है कि इस गैंगरेप में कुल तीन युवक शामिल थे, जिनमें से दो की गिरफ्तारी की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।