बिग बॉस 16 में होगी KILI PAUL की एंट्री,जानिये कौन हैं किली पॉल जिसकी तारीफ खुद PM ने भी की थी

Summary :

बिग बॉस हाउस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में तनजानिया के रहने वाले किली पॉल जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं।

बिग बॉस 16 हर सीजन की तरह यह नया सीजन भी काफी धमाकेदार देखने को मिल रहा हैं। शो में काफी इंट्रेस्टिंग कंटेस्टेंट को भी लाया गया हैं। जिनको लेकर सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी खूब कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही हैं। जैसे-जैसे एपिसोड्स आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली रूप भी देखने को मिल रहे हैं।ऐसे में अब बिग बॉस में कंटेस्टेंट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं क्यों की जल्द ही बिग्ग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। और वाइल्ड कार्ड में जो कंटेस्टेंट आ रहे हैं उसका नाम सुन तो आप भी शॉक हो जाएंगे। 
दरअसल बिग बॉस 16 में आगे काफी टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अब जल्दी ही बिग बॉस हाउस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में तनजानिया के रहने वाले किली पॉल जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं।हाल ही में किली पॉल के भारत पहुंचने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। 

किली पॉल भारत का एक जाना-माना नाम हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता हैं की आखिर कौन हैं ये किली पॉल तो चलिए आज के इस रिपोर्ट में हम आपको वो भी बताते हैं। दरअसल किली पॉल बॉलीवुड के गानों पर लिप्सिंग के चलते भारत में काफी मशहूर हो गए हैं। किली पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं लेकिन राज वो भारत के लोगों के दिलों पर कर रहे हैं।किली पॉल एक सोशल मीडिया स्टार हैं और उनकी काफी शानदार फैन फॉलोइंग भी देखने को मिलती है।
इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। भारत में आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा जैसे कई अभिनेता उनको फॉलो करते हैं। किल पॉल अपने आपको इंस्टाग्राम पर डांसर और कंटेंट क्रियेटर बताते हैं। उनका एक YouTube चैनल भी है जहां उनके सभी लोकप्रिय वीडियो पोस्ट किए गए हैं।
इतना ही नहीं किली पॉल की तारीफ सिर्फ भारत की जनता ही नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया था। जहां मोदी जी ने अपने मन की बात में कहा था ‘भारतीय संस्कृति और अपनी धरोहर की बात करते हुए मैं आज आपको ‘मन की बात’ में दो लोगों से मिलवाना चाहता हूं। इन दिनों फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तंजानिया के भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल बहुत चर्चा में हैं। मुझे पक्का भरोसा है, आपने भी, उनके बारे में जरूर सुना होगा। उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर जुनून है, दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं.’
Why PM Modi Mentioned Tanzanian Internet Sensation Kili Paul | Newsmobile
वही अब किली पॉल ने घर में एंट्री ले ली हैं,और एंट्री लेते के साथ ही किली पॉल ने धमाल मचा दिया। शो में एंट्री करते ही किली पॉल अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। 
यही नहीं किली पॉल अब्दू के साथ भी डांस करते दिखेंगे। वही अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट बनकर किली भारतवासियों का कितना दिल जीतते हैं ये देखना काफी दिलचष्प होने वाला हैं। 

Desk Team