Ranbir Kapoor ने अपने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, ‘डैड-टू-बी’ के इस कदम पर Alia Bhatt कैसे करेंगी रिएक्ट?

Summary :

आलिया भट्ट इन दिनों जमकर अपने प्रेगनेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। रणबीर भी होने वाली मां और होने वाले बच्चे का पूरा ख्याल रखते है। रणबीर कपूर ने अपने होने वाले बच्चे के लिए अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब उनके इस फैसले पर आलिया भट्ट कैसे रिएक्ट करती है, ये तो देखने वाली बात होगी।

फिल्मी गलियारों
में बीते कई समय से इंडस्ट्री के पावर कपल यानि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट छाए हुए
है। 9 सितंबर को रणबीर और आलिया की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ रिलीज
हुई जिसे लेकर दोनों काफी लाइमलाइट में रहे। फिल्म अब रिलीज हो गई है और इस वक्त फिलहाल
सबका ध्यान आलिया भट्ट की प्रेंगनेंसी पर है। इसी बीच रणबीर कपूर ने अपने आने वाले बच्चे के लिए एक ऐसा फैसला लिया है जिसके लिए वो तारीफ के काबिल है।

आलिया भट्ट इन
दिनों जमकर अपने प्रेगनेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। रणबीर कपूर भी होने वाली मां
और अपने होने वाले बच्चे का पूरा ख्याल रखते है। अक्सर दोनों को कहीं स्पॉट किया
जाता है तो रणबीर आलिया का हाथ पकड़े प्रेगनेंसी के इस नाजुक दौर में उनका
ध्यान रखते हुए नजर आते है। रणबीर के इस तरीके को देखकर साफ है कि वो अपने आने
वाले बच्चे और आलिया की कितनी फिक्र करते है। इसी बीच अब रणबीर कपूर ने अपने होने वाले बच्चे के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेने का मन
बना लिया है।

Ranbir Kapoor says he doesn't take Brahmastra advance booking figures  seriously | Bollywood - Hindustan Times

रणबीर कपूर की कुछ
समय पहले ही फिल्म ‘शमशेरा’ और ‘ब्रहमास्त्र’ रिलीज हुई है। इसके साथ साथ रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी
कर रहे है, लेकिन अब रणबीर कपूर अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेने वाले है। जाहिर सी बात
है कि रणबीर अपने होने वाले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं और ऐसे में वो आने
वाले समय में अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सके, इसके लिए जल्द ही अपने प्रोफेशनल कामों से छुट्टी
लेकर इस खास पल को एन्जॉय करने वाले हैं।

Leaked pictures from Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna's Animal went  viral | Filmfare.com

रणबीर कपूर
फिलहाल अपनी फिल्म
‘एनिमल की शूटिंग
में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, रणबीर जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने
प्रोफेशनल काम से ब्रेक लेंगे। साथ ही इसके बाद कुछ टाइम के लिए कोई दूसरी फिल्म
साइन नहीं करेंगे। रणबीर कपूर ने ये फैसला अपने होने वाले बच्चे के साथ खास पल
बिताने के लिए लिया है। रणबीर कपूर के इस फैसले पर आलिया भट्ट का क्या रिएक्शन होगा, ये तो देखने वाली बात होगी, लेकिन बेशक वो होने वाले पिता के इस फैसले से खुश होगी।  

Alia Bhatt Glows In Baby Shower Pics; Ranbir Kapoor Keeps Mom-to-be Close  As Spend Time With Family

हाल ही में आलिया
भट्ट की गोद भराई सेनेमनी में दोनों ही परिवार वाले शामिल हुए। साथ में सबने काफी
मस्ती की और खुशियां मनाई। आलिया भी अपने येलो कलर की ड्रेस में काफी प्यारी लग
रही थी। इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोशल
मीडिया के जरिए अपनी प्रेंगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब तो हर कोई इन दोनों के
होने वाले बेबी का इंतजार कर रहा है।

Desk Team