किम कार्दशियन को ‘ओम’ ईयररिंग पहनने पड़े महंगे, सोशल मीडिया पर हुई बुरी तरह ट्रोल

Summary :

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किम कार्दशियन बेहद खूबसूरत हैं इस बात में कोई दोराय नहीं है एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटरोटी रहती हैं।

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किम कार्दशियन बेहद खूबसूरत हैं इस बात में कोई दोराय नहीं है एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटरोटी रहती हैं। हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहने वाली किम कार्दशियन की फोटोज एक बार फिर कोहराम मचा रही है। जी हां किम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं,जिसके बाद वो एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। 
दरअसल इन फोटोज में किम रेड कलर की ड्रेस के साथ ‘ओम’ लिखे हुए डिजाइन के ईयरिंग पहने कैरी किये हुए हैं। अब किम की यह फोटो शेयर करते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  इस दौरान लोगों ने किम पर हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। यही नहीं 40 साल की किम को ‘ओम’ को आभूषण के तौर पर पहनने पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

अक्सर ऐसा होता है जब ये अमेरिकन मॉडल अपनी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। इस बीच किम ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की है। किम की इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या अब सही समय नहीं आ गया है कि बता दिया जाए कि ओम हिंदू धर्म का पवित्र सिंबल है और केवल एक एसेसरी नहीं ? 
बता दें, किम कार्दशियन ने ट्विटर पर जो अपनी फोटो शेयर की है उसमें एक्ट्रेस अपने कान में  बहुत बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने नजर आ रही हैं, जो ‘ओम’ शब्द पर डिजाइन किया गया है।
हाल ही में फोर्ब्स की आई एक रिपोर्ट के मुताबिक किम कार्दशियन अब इंडियन करेंसी में 100 करोड़ की संपत्ति वाली सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। किम कार्दशियन ने साल 2017 में अपना कॉमेस्टिक बिजनेस KKW Beauty की शुरुआत की थी जिसमें उन्हें जबरदस्त प्रॉफिट हुआ है। किम कार्दशियन आधिकारिक तौर पर बिलिनियर बन गई हैं। टीवी शोज, एंडोर्समेंट डील्स के अलावा किम के दो बड़े बिजनेस ऐसे हैं, जिन्होंने उनको बिलिनियर बनने में मदद की है।

Desk Team