Kis Kisko Pyaar Karoon 2 में Bollywood की ये 4 हसीनाएं बनेंगी Kapil Sharma की Wives

Summary :

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Cast: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का जादू चलाने के लिए तैयार है। बता दें, हाल ही में कॉमेडियन की अपकमिंग फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। सालों के लंबे इंतज़ार के बाद कपिल शर्मा एक बार फिर अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर और मस्तीभरे अंदाज़ से दर्शकों हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। वहीं इस फिल्म की ख़ास बात ये है…

kis kisko pyaar karoon 2 starcast, release date, teaser, kapil sharma

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Cast: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का जादू चलाने के लिए तैयार है। बता दें, हाल ही में कॉमेडियन की अपकमिंग फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।

kis kisko pyaar karoon 2 starcast
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Teaser Out (Credit: Social Media)

सालों के लंबे इंतज़ार के बाद कपिल शर्मा एक बार फिर अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर और मस्तीभरे अंदाज़ से दर्शकों हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। वहीं इस फिल्म की ख़ास बात ये है ये फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होगी, जिसमें कपिल शर्मा के साथ उनकी चार ऑनस्क्रीन पत्नियां नजर आएंगी। लेकिन कौन होगी चार पत्नियां चलिए आपको बताते है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Cast
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Cast (Credit: Social Media)

टीजर में कपिल शर्मा एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में चार बीवियों के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे है। वहीं इस बार आयशा खान, हिरा वरीना, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी कपिल की पत्नियों का किरदार निभाती नज़र आएंगी और एक्टर के लिए एक साथ चार-चार रिश्तों को संभालना सिरदर्द बनता नज़र आने वाला है। बता दें, का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और इस फिल्म को साल के आखिर में 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Cast: कौन है आयशा खान?

Ayesha khan
Ayesha khan (Credit: Social Media)

बता दें, आयशा खान रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी है। इसके साथ ही कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और शो के दौरान ही आएशा ने मुनव्वर को एक्सपोज भी किया था। उन्होंने मुनव्वर की डबल डेटिंग का खुलासा किया था, जिसके बाद वह सुर्खियों का हिस्सा बन गई थी। यहीं से आयशा को इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके अलावा हाल ही में वह बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट में भी नज़र आई जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया।

Ayesha khan
Ayesha khan (Credit: Social Media)

इतना ही नहीं आयशा ने टीवी शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ में भी काम किया है और तेलुगू फिल्म से साउथ में डेब्यू किया था। उन्होंने वेब सीरीज ‘दिल को रफू कर ले’ और कई साउथ फिल्मों के आइटम सॉन्ग्स के ज़रिए लोगों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बनाई। वहीं अब एक्ट्रेस कपिल शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि आयशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ से की थी, लेकिन अब वो बतौर लीड एक्ट्रेस पर्दे पर लौट रही हैं।

पारुल और कपिल की केमिस्ट्री

Parul Gulati
Parul Gulati (Credit: Social Media)

पारुल गुलाटी सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सक्सेसफुल बीजनेसवुमन भी हैं। वो ‘Nish Hair’ नाम की हेयर एक्सटेंशन ब्रांड की CEO और फाउंडर हैं। पारुल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कितनी मोहब्बत है 2’ से की थी और इसके बाद उन्होंने हक से, गर्ल्स हॉस्टल, हे प्रभु, मेड इन हेवन 2 और यॉर ऑनर जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुकी है। इसके साथ ही पारुल कई पंजाबी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब देखना मज़ेदार होगा कि कपिल के साथ पारुल की केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

कौन है त्रिधा चौधरी?

Tridha Choudhury
Tridha Choudhury (Credit: Social Media)

त्रिधा चौधरी का नाम सुनते ही दर्शकों को वेब सीरीज ‘आश्रम’ की बबीता याद आ जाती है। त्रिधा ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है। टीवी शो ‘दहलीज’ से उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था।

हिरा वरीना उर्फ़ वरीना हुसैन

Warina Hussain
Warina Hussain (Credit: Social Media)

फिल्म में चौथी लीड एक्ट्रेस हिरा वरीना हैं, जो पहले वरीना हुसैन के नाम से जानी जाती थीं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपना नाम स्पिरिचुअल और न्यूमेरोलॉजिकल कारणों की वजह से बदल दिया है। हिरा को 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लवयात्री’ से पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने आयुष शर्मा के साथ काम किया था।

Warina Hussain
Warina Hussain (Credit: Social Media)

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन हिरा स्क्रीन प्रेजेंस सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग 3’ के आइटम सॉन्ग ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बना दिया। बता दें, अफगानिस्तान से बिलोंग करने वाली हिरा ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था और अब वो फिर से बॉलीवुड में नई पहचान बनाने को तैयार हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Teaser Out

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

‘किस किस को प्यार करूं 2’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस कपिल शर्मा को एक बार फिर कॉमेडी के तड़के के साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कपिल शर्मा अपनी इस सीक्वल फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सभी को इम्प्रेस कर पाते है या नहीं?

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon Kabir Bahia viral photos : 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग Kriti Sanon का रोमांटिक वेकेशन, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Yashika Jandwani