केएल राहुल भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में से एक हैं और वह सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा विवाद भी झेला, जब टॉक शो कॉफ़ी विद करण में दिए गए बयान के लिए टीम से निलंबित कर दिया गया था।

इतना सबकुछ होने के बावजूद उन्होंने साबित किया कि वो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की और भारत के लिए शानदार खेल दिखाया है। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैचों में राहुल ने दमदार प्रदर्शन किया है।

केएल राहुल की ताजा फॉर्म को देखते हुए उन्हें आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का कप्तान भी बनाया गया है। KXIP ने कभी आईपीएल नहीं जीता है लेकिन फैंस के साथ टीम फ्रेंचाइस को यकीन है कि केएल राहुल इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
.jpg)
केएल राहुल अपनी लव लाइफ और लिंक-अप के लिए भी जाने जाते हैं और इन दिनों उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेती के साथ जोड़ा जा रहा है। हालाँकि दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की है पर दोनों के बीच काफी करीबी देखने को मिल रही है।

हाल ही में केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह एक पुराने जमाने का फोन पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि अथिया शेट्टी उनके साथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, वह है, “हैलो, देवी प्रसाद …?”
अगर आपको याद हो तो यह फिल्म “हेरा फेरी” का एक डायलॉग है जिसमें अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम किया था। ये डायलॉग आज भी खूब पसंद किया जाता है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

हालांकि अथिया ने इस पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है पर उनके पिता सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। सुनील शेट्टी ने हंसी की इमोजी शेयर करते हुए इसपर रिएक्शन दिया है। अब तक इस पोस्ट पर करीब 7 लाख लाइक्स आ चुके है।



Download Android App
Download iOS App



