मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ 6 जनवरी 2021 यानी आज अपना 37 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन दिनों मशहूर सिंगर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं किसान बिल को लेकर कंगना के साथ उनकी ट्विटर पर छिड़ी जंग ने हर किसी व्यक्ति को अपना दीवाना बना लिया है। खैर,दिलजीत के फिल्मी करियर से तो आप वाकिफ होंगे तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में…

आपको बता दें अपने बेबाक बयानों और एक से बढ़कर एक गानों से फैंस का दिल जीतने वाले दिलजीत असल जिंदगी में सिंगल नहीं है। जी हां सिंगर की शादी हो चुकी है और उनकी वाइफ का नाम संदीप कौर है। दिलजीत आज तक कभी अपनी वाइफ को मीडिया के सामने लेकर नहीं आए हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर का एक बच्चा भी है। हालांकि बताया जाता है वह अपनी शादीशुदा लाइफ पर बहुत कम बात करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं दिलजीत की पत्नी की तस्वीरें भी मौजूद नहीं है। वहीं अन्य कुछ रिपोट्र्स की मानें तो संदीप कौर अमेरिका में रहती हैं और दोनों के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं। हालांकि इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

गौरतलब है दिलजीत दोसांझ को बचपन से ही गाने का शौक था और वो गुरुद्वारे में गुरबानी कीर्तन किया करते थे। ऐसे में धीरे-धीरे सिंगर के हुनर को पहचान मिली जिसके बाद उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना हाथ अजमाया। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने हिंदी फिल्मों में एंट्री मारी। बॉलीवुड में दिलजीत उड़ता पंजाब, फिल्लौरी और वेलकम टू न्यूयॉर्क, सूरमा, गुड न्यूज जैसी फिल्में कर चुके हैं। एक्टर पहली बार करीना कपूर के साथ उड़ता पंजाब फिल्म में दिखाई दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



