ऐसा कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता आपका दिन बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि कुछ भी खाने का बजाए बे्रकफास्ट में पौष्टिïक आहार ही लिया जाए। यही कारण है कि पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए Bollywood स्टार्स सुबह के नाश्ते के साथ जरा भी समझौता नहीं करते। खुद को फिट रखने के लिए रखने के लिए सेलेब्स को स्ट्रिक्ट डाइट चार्ट फॉलो करना पड़ता है। यदि आप भी फिल्मी सितारों की तरह खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आप डाइट चार्ट को फॉलो करें।
1.ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अपने नाश्ते और खाने को लेकर बहुत ही सख्त हैं। मल्टी ग्रेन ब्रेड, एक ग्लास दूध और अंडे के साथ दिन का आगाज करते हैं। मिनरल्स, विटामिन और कैलरी खाने में सब कुछ जरूरी है। आपके शरीर में सभी मिनरल्स जाने चाहिए।
2.बिग बी
बिग बी सुबह-सुबह दो ग्लास गुनगुना पानी पीते हैं उसके बाद एलोवेरा जूस और बस कुछ जूस जैसा पीते हैं। इसके बाद वे एक ग्लास दूध और दो इडली से दिन की शुरुआत करते हैं। इडली में कार्बोहाइड्रेड होता है और एलो वेरा से खून साफ होता है।
3.अक्षय कुमार
Bollywood के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जो बॉलीवुड के बहुत ही अच्छे एक्टर में एक है भले ही अक्षय की उम्र 50 में पहुंच गए हों, लेकिन आज भी उनकी चुस्ती-फुर्ती और फिटनेस कई यंगस्टर्स को मात देती है। लेकिन उनका नाश्ता हलका ही होता है। सुबह उठकर वो जूस, फल, और दूध लेते हैं।
4.दीपिका पादुकोण
Bollywood एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए ये बॉलीवुड डीवा सुबह नाश्तें में क्या खाती हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट में दीपिका उपमा या डोसा खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा नाश्ते में वो अंडे और लो फैट दूध भी लेती हैं।
5.करीना कपूर
Bollywood की ज्यादातर अभिनेत्रियां मोटापे से बचने के लिए धी खाने से परहेज करती हैं, लेकिन इस मामले में करीना थोड़ी अलग हैं। करीना दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करती हैं। इसके अलावा कभी दही- पराठा तो कभी मूसली और नट्स उनके नाश्ते में शामिल होता है।
6.प्रियंका चोपड़ा
Bollywood से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा अपनी खास पहचान बना चुकी है। प्रियंका की खूबसूरती और टोंड बॉडी का राज उनके डाइट चार्ट में छिपा हुआ है। सुबह के नाश्ते में प्रियंका दो अंडे या ओटमील और स्किम्ड मिल्क लेती हैं।
7.मलाइका अरोड़ा
Bollywood की सबसे फिट एक्ट्रेस मलाइका जिनकी उम्र बीते कुछ सालों से एक ही जगह टिकी हुई है। मालाइका सुबह के नाश्ते में फल, उपमा या पोहा लेना पसंद करती हैं। इसके बाद लंज में वो लंज में सब्जी, चिकन और सलाद लेती हैं।
8.रणबीर कपूर
सुपरस्टार रणबीर कपूर भी खाने के काफी शौकीन है।लेकिन सुबह की शुरुआत वो हल्के नाश्ते से ही करते हैं, जिसमें 3 अंडे, ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और बादाम शामिल है।


Download Android App
Download iOS App












