Bollywood की बेहद रंगीन दुनिया में काम करने वाले कलाकार आज भी कई युवाओं के रोल मॉडल हुआ करते हैं। लेकिन जब कभी यह युवा अपने रोल मॉडल की निजी लाइफ से जुड़े सच के बारे में जानते हैं तो उनके मन में अक्सर ऐसे ख्याल आने लगते हैं कि उन्हें हीरोइन या हीरो का रोल मॉडल कताई भी नहीं मानना चाहिए।
Bollywood में अक्सर ही यह दुनिया अपने डार्क साइड के लिए बदनाम रही है। बता दें कि ग्लैमर की दुनिया में काम करने वाले कलाकार आज के जमाने में काफी ज्यादा नशे का सेवन किया करते हैं वहीं नशे का सेवन करने की वजह से कई बॉलीवुड सितारों की लाइफ और कैरियर दांव पर लग चुका है।
तो चालिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं Bollywood इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जो किसी जमाने में बुरी आदतों का शिकार हुआ करते थे।
1.धर्मेंद्र
Bollywood के धर्मेंद्र पाजी के साथ में भी कुछ ऐसा ही देखने में आया वो अच्छे खासे सुपरस्टार बने हुए थे लेकिन फिर अचानक से ही शराब ने उन्हें इस तरह से जकड़ा कि वो अपना काम धाम सब छोड़कर के महफिले जमाने लगे और देखते ही देखते फ़िल्मी दुनिया की रेस से बाहर हो गये।
2.मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला अपने वक्त की Bollywood की काफी खूबसूरत और जानी मानी ऐक्ट्रेस थी लेकिन फिर वो भी अकेलेपन के चलते शराब और सिगरेट के जाल में आ गयी और उनकी जिन्दगी भी कुछ ऐसी ही हो चली।
3.रणबीर कपूर
Bollywood के एक्टर रणबीर कपूर भी अपनी एक आदत के लिए बदनाम रहे हैं। रणबीर को अक्सर शूटिंग के दौरान स्मोकिंग करते हुए देखा जाता हैं। इतना ही नहीं जब वे अपने एक्टिंग स्कूल में पढ़ते थे तब भी स्मोकिंग किया करते थे। एक्टिंग के दौरान स्मोकिंग उनकी एक आदत सी बन गई थी। हालाँकि बाद में उन्होंने इस पर कंट्रोल रखना शुरू कर दिया।
4.संजय दत्त
संजय दत्त अपने जीवन में लगभग 12 साल तक ड्रग्स का शिकार हुआ करते थे। परंतु बाद में उनके पिता ने उनकी ड्रग्स की आदत को छुड़वाने का ठान लिया। ड्रग्स की आदत को छुड़वाने के लिए उनके पिता ने उन्हें अमेरिका स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र भी भेज दिया था। अमेरिका में रहने के कुछ दिनों बाद उनकी ड्रग्स की लत छूट गई थी और आज वह नॉर्मल स्मोकिंग किया करते हैं।
5.हनी सिंह
हनी सिंह जिनके गानों पर एक वक्त पर पूरी दुनिया झूमा करती थी, कहा जाता है कि वो भी नशे की लत का शिकार हो गए थे और इसी वजह से वो लम्बे समय से बॉलीवुड से दूर थे, हालांकि उन्होने हाल ही में वापिसी की है लेकिन माना जा रहा है कि वो नशे की इस लत से उभर नहीं पाए है।
6.कपिल शर्मा
कॉमेडी के मशहूर किंग कपिल शर्मा देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इतने मशहूर है की उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया था लेकिन अपने रवैए और शराब की लत की वजह से कपिल ने अपना करियर चौपट कर लिया।
सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद कपिल शराब में पूरी तरह से डूब गए थे और उनका करियर भी एक तरह से बर्बाद ही हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App












