प्रियंका चोपड़ा से रिश्ता होते ही Nick Jonas के पिता पॉल जोनस का निकला दिवाला

Summary :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas सगाई के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas सगाई के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं लेकिन इसी बीच प्रियंका के होने वाले ससुर को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसको सुनने के बाद शायद कोई भी हैरान रह जाएगा।

भारी कर्ज में डूबे प्रियंका चोपड़ा के ससुर पॉल जोनस

सूत्रो की माने तो Nick Jonas के पिता पॉल जोनस कर्ज में डूबे हुए हैं। बता दें कि निक जोनास के पिता पॉल जोनस एक कंस्ट्रक्शन और रियल इस्टेट कंपनी के मालिक हैं लेकिन कर्ज के चलते हुए उन्होंने अपनी इस कंपनी का दिवालिया घोषित कर दिया है। निक जोनास के पिता पॉल जोन्स की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है।

इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 2.68 लाख डॉलर भी शामिल हैं। खबरों की माने तो इससे पहले ‘जोन्स ब्रदर्स’, जिसमें Nick Jonas भी हिस्सेदार हैं। ने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गीत बेचे थे और तीनों लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करना जारी रखा था।

https://www.instagram.com/p/BmpU5I6nBC6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Nick Jonas के पास कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है। लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और वे हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे।

बता दें कि हॉलीवुड सिंगर Nick Jonas लगभग 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। निक को केवल सिंगिग के लिए नहीं बल्कि एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।

https://instagram.com/p/BjzAWzLHcYw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इसके साथ ही पॉल की होने वाली बहु प्रियंका चोपड़ा करीब 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की अकेली मालकिन हैं। जानकारी दे दें कि देसी गर्ल और Nick Jonas की सगाई पार्टी और रोका सेरेमनी इसी अगस्त को हुई थी। सगाई पार्टी में तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके साथ ही अक्टूबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

https://instagram.com/p/Bmpxv4_BwR6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team