पटना : देश भर में मॉब लिंचिंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने से संबंधित अपनी रिपोर्ट न सौंपने पर राज्यों को फटकार लगाई है. इसी बीच बिहार में मॉब लिंचिंग की खबर आ रही है जहा बिहार के बेगूसराय में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप गांववालों पर है. जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की हत्या अपहरण के शक में की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने आज ही मॉब लिंचिंग को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए फैसला सुनाया है. बीते दिनों देश के कई हिस्सों में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि लिंचिंग को लेकर कानून बनाने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का गठन किया जा चुका है.
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 9 राज्य सरकारों ने अनुपालन रिपोर्ट (सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की रिपोर्ट) को दाखिल कर दिया है. SC ने कहा कि अन्य राज्य सरकारें एक हफ्ते के भीतर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करें. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.


Download Android App
Download iOS App



