बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर वो हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना की दहशत है वहीं कृष्णा श्रॉफ की बोल्डनेस में कोई कमी नहीं आयी है।

अपनी बिंदास लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में कृष्णा ने अपने बियफ्रैंड के साथ वर्कआउट की तस्वीरें शेयर की है, जो खूब वायरल रही है ।

कृष्णा श्रॉफ ने अपने बॉयफ्रेंड एबान के साथ जो तस्वीर शेयर की है उसमे वो इबान के पैरों पर पेट के बल हैं और खुद को बैलेंस करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे वो ब्लैक बिकीनी में धूप सेंक रही हैं।
कृष्णा श्रॉफ के इन पोस्ट्स पर उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी रिएक्शन दिया है और वीडियो पर कमेंट में लिट इमोजी बनाया है। इसके अलावा कृष्णा के भाई टाइगर श्रॉफ ने इस पोस्ट पर सिक इमोजी बनाया है। फैंस ने भी इस हॉट पोस्ट पर अपने-अपने रिएक्शन दिए है।
बता दें बीते 24 मार्च से भारत में 21 दिन भारत में लॉकडाउन घोषित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए अपील की है कि लोग अपने घरों में रहे और कोरोना से जारी लड़ाई में सहयोग करें। लॉक डाउन पीरियड के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे है।

लॉक डाउन पीरियड के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस के प्रति सचेत है और घर पर ही वर्कआउट कर रहे है। साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस रूटीन शेयर कर लोगों को जागरूक करने का काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



