Krishnavataram Part 1 Closing Collection: डूब गए 60 करोड़? ‘Krishnavataram’ का Box Office पर हुआ ऐसा हाल, मेकर्स के उड़े होश

Summary :

बॉलीवुड और सिनेमा की दुनिया में हर हफ्ते कई फिल्में बड़े-बड़े दावों के साथ रिलीज होती हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी वही उतरती हैं जिसे जनता का भरपूर प्यार मिलता है। बीते 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में बड़े लेवल पर रिलीज हुई माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1‘ (Krishnavataram – Part 1) को लेकर भी दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवाशिनी कृष्णन और संस्कृति जयाना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का अब सिनेमाघरों में सफर पूरी तरह खत्म हो चुका है। फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस क्लोजिंग कलेक्शन (Closing…

बॉलीवुड और सिनेमा की दुनिया में हर हफ्ते कई फिल्में बड़े-बड़े दावों के साथ रिलीज होती हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी वही उतरती हैं जिसे जनता का भरपूर प्यार मिलता है। बीते 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में बड़े लेवल पर रिलीज हुई माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1‘ (Krishnavataram – Part 1) को लेकर भी दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं।

सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवाशिनी कृष्णन और संस्कृति जयाना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का अब सिनेमाघरों में सफर पूरी तरह खत्म हो चुका है। फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस क्लोजिंग कलेक्शन (Closing Box Office Collection) सामने आ गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि करोड़ों के बजट में बनी यह फिल्म आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर पास हुई या फेल।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफर खत्म, कमाए कुल इतने करोड़

 Krishnavataram Part 1 Closing Collection
Krishnavataram Part 1 Closing Collection ( Source: Social Media) 

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने सिनेमाघरों में अपने पूरे थियेट्रिकल रन (Theatrical Run) के दौरान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 34 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत ठीक-ठाक की थी। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये रहा था, जिसमें 40 लाख रुपये इसके प्रीव्यू शोज़ से आए थे। इसके बाद फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में रफ्तार पकड़ते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई थोड़ी कम हुई और इसने 9.85 करोड़ रुपये बटोरे। तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा गिरकर 6.50 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 3.85 करोड़ रुपये पर आ गया। सिनेमाघरों से पूरी तरह हटने से पहले फिल्म अपनी झोली में केवल 2 करोड़ रुपये और जोड़ सकी और इस तरह इसका कुल सफर 34 करोड़ रुपये पर ही सिमट गया।

भारी-भरकम बजट पड़ा भारी, लागत का आधा हिस्सा ही निकाल पाई फिल्म

Siddharth Gupta Krishnavataram
Siddharth Gupta Krishnavataram ( Source: Social Media) 

हार्दिक गज्जर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस को देखा जाए, तो फिल्म ने अपनी क्षमता के हिसाब से ठीक काम किया। लेकिन इस फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह इसका बहुत ज्यादा बजट (Production Cost) रही। प्रोड्यूसर्स क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट और अथाश्रीकथा मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का कुल बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था। बजट के मुकाबले 34 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म अपनी कुल लागत का सिर्फ 56.66% हिस्सा ही वसूल कर पाई। शुरुआत में थोड़ी बहुत ग्रोथ दिखाने के बाद भी फिल्म अपनी भारी बजट को पार नहीं कर सकी और अंत में इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

हिट का टैग पाने से चूकी ‘कृष्णावतारम’, प्रमोशन की कमी ने बिगाड़ा खेल

Krishnavataram
Krishnavataram ( Source : Social Media) 

सिनेमा एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘कृष्णावतारम पार्ट 1‘ की कहानी और कलाकारों के एक्टिंग में दम था, लेकिन फिल्म को वह कामयाबी नहीं मिल सकी जिसकी हकदार थी। बॉक्स ऑफिस के नियमों के हिसाब से अपनी बजट न निकाल पाने के कारण इस फिल्म को ‘फ्लॉप’ डिक्लेअर कर दिया गया है।

फिल्म पंडितों की मानें तो अगर इस फिल्म का प्रमोशन और मार्केटिंग बड़े और बेहतर तरीके से की जाती, तो शायद यह बॉक्स ऑफिस पर और अच्छा कमाल दिखा सकती थी। बेहतर प्रमोशन के दम पर यह फिल्म आराम से अपना बजट पार करके ‘हिट‘ का टैग हासिल कर सकती थी, लेकिन कमजोर मार्केटिंग के चलते यह एक बड़ा मौका चूक गई और मेकर्स को करोड़ों का घाटा झेलना पड़ा।

Read More: Alpha Box Office Report: मंडे टेस्ट में हांफने लगी आलिया की ‘Alpha’, ‘बेबी डू डाई डू’ का निकला दम, जानें अक्षय की..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।