बॉलीवुड एक्ट्रेस
कृति सेनन आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कृति फिल्म
इंडस्ट्री उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो अपनी ग्लैमरस और देसी दोनों की अदांज
में लोगों का दिल जीत लेती हैं। अपनी हाइट और अपनी खूबसूरती को लेकर तो कृति अक्सर
ही सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को खबरों में से
दूर रखना ही पसंद करती हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कृति और उनकी फैमली के
साथ सिंगर स्टेबिन बेन दिखाई दे रहे
है। वैसे स्टेबिन कृति की बहन नुपुर के काफी करीबी बताए जाते है लेकिन इस दौरान
नुपुर कहीं दिखाई नहीं दी। ऐसे में कृति और स्टेबिन की डेटिंग की खबरों को हवा मिल
गई है।
सोशल मीडिया पर कृति सेनन का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस क्लिप में
एक्ट्रेस अपनी फैमली और सिंगर स्टेबिन बेन नजर आ रहे है। दरअसल बीती रात एक्ट्रेस
को अपनी फैमली के साथ बाद्रा में स्पॉट किया गया। वीडियो में भी देखा जा सकता है
कि कृति अपने मम्मी-पापा और स्टेबिन बेन के साथ पैपराजी के सामने पोज देती है
जिसके बाद उनकी पेरेंट्स दूसरी कार में निकल जाते है और कृति स्टेबिन के साथ उनकी
कार में जाती हैं।
कृति के इस वीडियो को देखकर वहां उनके फैंस हैरान हो गए है तो वहीं कुछ लोग
स्टेबिन बेन की कृति के पेरेंट्स के साथ इस मुलाकात का कुछ और ही मतलब निकाल रहे
है। कुछ लोगों कह रहे है कि कृति और स्टेबिन एक दूसरे को डेट कर रहे है इसलिए स्टेबिन
एक्ट्रेस की फैमली से मिलने पहुंचे थे। हालांकि अभी इस बारे में दोनों की तरफ से
कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
कृति के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आने वाले समय में कई सारी फिल्मों
में नजर आने वाली हैं। जिनमें कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा और साउथ सुपरस्टार प्रभास
के साथ आदिपुरुष शामिल है। इनके अलावा एक्ट्रेस सेकेण्ड इनिंग्स, फर्जी, भेड़िया, गणपथ:पार्ट 1 में लीड रोल
में दिखाई देने वाली है। एक्ट्रेस की फिल्म शहजादा अगले साल 10 फरवरी को रिलीज
होगी।


Download Android App
Download iOS App







