Kriti Sonon का गुस्सा देख ब्वॉयफ्रेंड कबीर बाहिया हुए दूर, जानें क्या है मामला

Summary :

Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी से फ्री होकर अब वापस अपने काम पर लौट आई हैं, आपको बता दें कि 11 जनवरी को नूपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। जिसके बाद से ही उनके संगीत से लेकर शादी तक के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू हो गई, लेकिन अब कृति एक बार फिर लाइमलाइट में आई हैं जिसकी वजह उनकी फिल्म या बहन की शादी नहीं बल्कि कुछ और है. दरअसल शादी के…

Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी से फ्री होकर अब वापस अपने काम पर लौट आई हैं, आपको बता दें कि 11 जनवरी को नूपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। जिसके बाद से ही उनके संगीत से लेकर शादी तक के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू हो गई, लेकिन अब कृति एक बार फिर लाइमलाइट में आई हैं जिसकी वजह उनकी फिल्म या बहन की शादी नहीं बल्कि कुछ और है.

Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur
Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur (Source: Social Media)

दरअसल शादी के बाद कृति सेनन बहन नूपुर और जीजा स्टेबिन के साथ ही उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, हालांकि इस वक्त कृति बहन और जीजा के साथ ही नहीं थीं, बल्कि इस बार उनके साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बाहिया भी थे, ऐसे में जब कृति ने ये देखा कि कैमरा उन ही की तरफ फोकस कर रहा है, तो वो अपना गुस्सा रोक ही नहीं पाई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Kriti Sanon Spotted At Airport: क्यों पैपराजी को देखकर भड़कीं कृति सेनन?

Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur
Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur (Source: Social Media)

स्पॉट टूडे नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने ये वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कृति सेनन अपने स्टाफ और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रही है वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जैसे ही कृति अपने बैग से कुछ निकालती हैं, वैसे ही उनका ध्यान पैपराजी पर जाता है जो कि उन्हें कैप्चर कर रहा होता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Spottoday (@spottoday)

ऐसे में अपने परिवार के लोगों के साथ प्राइवेट पलों को इस तरह से पैपराजी को कैप्चर करता देख कृति सेनन अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाईं, तभी उन्होंने हाथ दिखाते हुए चुटकी बजाई और कहा कि वीडियो लेना बंद करो कृति के ऐसा बोलते ही कैमरा देखने के बाद कबीर बाहिया कृति को छोड़कर एयरपोर्ट के अंदर जाने लग जाते हैं

 

Kriti Sonon Rumoured Boyfriend: कब से डेट कर रहे हैं कृति-कबीर?

Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur
Kriti Sanon Gets Angry At Udaipur (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बाहिया की डेटिंग की खबरें सबसे पहले 2024 में आई थी, क्योंकि नए साल के मौके पर इन दोनों को एक साथ जश्न मनाते देखा गया था, इसके अलावा होली पर भी दोनों रूमर्ड कपल की कई फोटोज वायरल हुई थी, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता था कि कबीर और कृति के फोटोज का बैकग्राउंड काफी सिमिलर था.

इसके बाद से ही अफेयर की खबरों ने लोगों के बीच अपनी जगह बना ली और ये बात तब और भी ज्यादा चर्चे में आई जब कृति ने अपना 34वां जन्मदिन ग्रीस के मायकोनोस में कबीर बाहिया के साथ छुट्टियां मनाते हुए बिताया, हालांकि दोनों रूमर्ड कपल्स में से किसी ने भी अब तक ये ऑफिशियली अनाउंस नही किया है कि वो रिलेशनशिप में हैं या नहीं.

Read More: बुरे फंसे ‘Jan Nayagan’ फिल्म के मेकर्स, सुप्रीम कोर्ट का करना पड़ा रूख

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।