कृति सेनन की गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने पिछले साल फिल्म ‘मिमी’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था और इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में उस दौर को याद किया, जब वे बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं और उनके लुक्स की आलोचना की गई थी।

कृति ने कहा, ‘एक समय था, जब मुझसे कहा गया कि मैं अपने होठों को फुलर लुक देने के लिए कुछ करूं। यह मुझे समझ में नहीं आया। मुझे यह भी बताया गया कि जब मैं मुस्कुराती हूं तो मेरी नाक थोड़ी फूल जाती है। जब मैं मुस्कुराती हूं या हंसती हूं, तो वे कभी-कभी ऐसा कहते हैं, लेकिन यह नॉर्मल बात है। मैं प्लास्टिक की गुड़िया नहीं हूं। लोगों ने मुझसे कहा कि मुस्कुराते समय आपके मसूड़े नजर आते हैं।’

कृति ने बताया कि लोग मेरी नाक और स्माइल को लेकर काफी मजाक उड़ाया करते थे। कहा करते थे की अपने होठ को ठीक करो, अपनी स्माइल को ठीक करो। मुझे लगता है यह चीज़ें हर किसी को सुननी पड़ती हैं। कोई मुझसे कहता था कि इस चीज का बिलकुल प्रेशर मत लो लेकिन मुझे लगता है इंस्टाग्राम फिल्टर्स की वजह से यह प्रेशर बढ़ता जाता है हर कोई परफेक्ट और अच्छा दिखना चाहता है। लेकिन असल में हम अपने अंदर कोई बदलाव नहीं कर सकते। हालांकि कृति ने इन बातों पर ज्यादा ध्यान न देते हुए अपनी एक्टिंग अपने काम पर ध्यान दिया और एक सफल एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाई।

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का सफर भी कृति ने तय किया है। बॉलीवुड में हीरोपंती फिल्म में शानदार एक्टिंग कर कृति ने दर्शकों का दिल जीता था। हाल ही में मिमी फिल्म में सेरोगेसी मदर की भूमिका निभाकर कृति ने फिर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया । और अब कृति जल्द ही प्रभास के साथ आदिपुरुष के साथ शहजादा में नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



