बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन ने आज 23 मई को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं। बता दें, कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद कृति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। साथ ही कृति की अभी और फिल्में आनी बाकी हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि कृति सेनन ने अपनी लाइफ में एक्टिंग करियर के साथ इंवेस्टमेंट करने की भी नई जर्नी शुरू की है। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने आठ साल पूरे करने की खुशी में दी है।

आपको बता दें, कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो अपने नए बिज़नस को शुरु करने के बारे में जानकारी दे रहीं है। बता दें, कृति ने ‘द ट्राइब’ नाम के फिटनेस कम्युनिटी में इंवेस्टमेंट की है। जिसमें उनके साथ अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल नाम के तीन और लोग भी शामिल हैं।

दरअसल, कृति सेनन पहले से ही एक फिट बॉडी की मालकिन हैं। फिल्म ‘मीमी’ करने के बाद 15 किलो वजन कम करने की उनकी जर्नी ने उन्हें इंस्पायर किया। जिसके बाद उन्होंने इस इंवेस्टमेंट के बारे में सोचा है। और अब वो अपना नया बिज़नस को शुरु करने जा रहीं हैं। उनकी इस पोस्ट को फैंस के साथ और कईं तमाम सेलेब्स भी ढेरों बधाइंया दे रहें हैं।

साथ ही बता दें कृति सेनन ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “8 साल पहले, मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी यात्रा उन लोगों की मदद से शुरू की, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उड़ने के लिए पंख दिए! आज, 8 साल बाद, ठीक उसी दिन, मैं अपनी तीन अद्भुत प्रतिभाशाली सह-संस्थापक अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक बिज़नस के रूप में अपनी यात्रा की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट “द ट्राइब” लॉन्च कर रहें हैं। मैंने मीमी के बाद अपनी व्यक्तिगत फिटनेस यात्रा की खोज की जब मुझे फिल्म के लिए बढ़ाए गए 15 किलो वजन को कम करना पड़ा और उस वक्त लॉकडाउन की वजह से जिम बंद थे।”

कृति सेनन ने इसके आगे ये भी लिखा, “द ट्राइब में हम आपको खुद का सबसे अच्छा और सबसे फिट बनने के लिए प्रेरित करने में विश्वास करते हैं, चाहे वो स्टूडियो में, ग्रुप / व्यक्तिगत या वर्चुअल सेशन में कुछ सबसे अच्छे, सबसे कम उम्र के और सबसे बेस्ट ट्रेनर्स के साथ हो, जो न केवल आपकी सीमाओं को बढ़ाएंगे बल्कि वर्कआउट को भी सुपर मजेदार बनाएंगे!”

इसके साथ ही कृति ने एक ऐप लॉन्च करने की भी जानकारी दी है। जिसके बारे में उन्होने कहा, “ये घोषणा करने के लिए भी उत्साहित हूं कि हम इस साल के अंत में ‘द ट्राइब’ ऐप लॉन्च करेंगे, जो आपको फिटनेस और माइंडफुलनेस के साथ कुछ भी और हर चीज तक पहुंच प्रदान करेंगे, चाहे आप कहीं भी हों।”


Download Android App
Download iOS App



