एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ बना हुआ है। विद्या बालन के दमदार एक्टिंग की चर्चा एक बार फिर से हो रही है। इसी बीच फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने एक्ट्रेस की फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। हाल ही में KRK ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ पर कमेंट किया था, अब वो विद्या बालन से पंगा लेना का मूड बना रहे हैं।
कमाल आर खान हमेशा से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब कमाल ने हाल ही में रिलीज हुई शेरनी फिल्म पर निशाना साधा है, जिसके बाद यूजर्स ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई हैं।
कमाल आर खान ने ट्वीट करके हाल ही में विद्या बालन की हालिया रिलीज शेरनी को ‘छोटी फिल्म’ बताया है। केआरके ने एक ट्वीट में कहा कि उनके चाहने वाले उनसे शेरनी फिल्म की समीक्षा के लिए पूछ रहे हैं लेकिन वह इसे अपने समय के लिए अयोग्य मानते हैं।
कमाल ने लिखा है कि कई लोग मुझसे फिल्म शेरनी की समीक्षा करने के लिए कह रहे हैं। चाहने वाले लोग कृपया ध्यान दें, मैं ऐसी छोटी फिल्में नहीं देखता हूं और न ही उनकी समीक्षा करता हूं और न ही उनके बारे में बात करूंगा। क्योंकि मैं #ThebrandKRK दुनिया का नंबर 1 आलोचक #DrKRK हूं।
कमाल आर खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस कमाल को इस ट्वीट पर जमकर लताड़ लगा रहे हैं। अब विद्या बालन के फैंस उनके कमेंट से ज्यादा खुश नहीं नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा है कि प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन नहीं होगा भाई इसके पास इसे कोई टेलीग्राम का लिंक दे बिक्री भिकारी को।
आपको बता दें कि विद्या बालन की फिल्म शेरनी हाल ही में रिलीज हुई है। शेरनी को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया है। जंगल की परेशानियों पर आधारित इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म में एक बार फिर से विद्या बालन की नायाब एक्टिंग फैंस को देखने को मिल रही है।


Download Android App
Download iOS App






