केआरके ऋषि कपूर और इरफान की मौत पर भद्दा ट्वीट कर हुए ट्रोलिंग का शिकार,लोगों ने की #SuspendKRK की मांग

Summary :

वैसे इस बात में जरा भी शक नहीं है कि अप्रैल महीने के आखिरी दो दिन फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर कहर बनकर टूटे हैं।

वैसे इस बात में जरा भी शक नहीं है कि अप्रैल महीने के आखिरी दो दिन फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर कहर बनकर टूटे हैं। 24 घंटे के भीतर भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों का दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के इंतकाल के बाद अब बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का  67 साल की उम्र में आज यानी गुरुवार निधन हो गया। बता दें कि एक्टर पिछले लम्बे वक्त से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। 
ऋषि कपूर के निधन पर जहां आम जनता से लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बॉलीवुड जगत सभी को झटका लगा। वहीं खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान ने दिवंगत अभिनेता पर बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया है।
वैसे कमाल राशिद खान जिन्हें केआरके के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं केआरके इस हद तक नीचे गिर गए की उन्होंने केवल ऋषि कपूर को ही नहीं बल्कि इरफान खान को लेकर भी एक भद्दा ट्वीट किया है। इरफान खान का बीते दिन यानी 29 अप्रैल को निधन हो गया है। जिसके बाद केआरके ने अपने  ट्वीट में दिवंगत इरफान खान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है जिसको देख अब सोशल मीडिया की जनता उन पर भड़के हुए हैं और केआरके की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिन जैसे ही इरफान खान के निधन की खबर से लोग उबरे भी नहीं थे कि इस बीच ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने मीडिया को मिल चुकी थी,जिसके बाद से फैन्स ऋषि कपूर के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआएं करने लगे। इन सबके बीच केआरके ने ऋषि कपूर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा- ऋषि कपूर HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। और मुझे उनसे कुछ कहना है। सर ठीक होकर वापस आना। निकल मत लेना। क्योंकि दारू की दुकान बस 2 – 3 दिन के बाद खुलने ही वाली है।
जैसे ही गुरुवार कि सुबह जब ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आई तो केआरके ने एक और भद्दा   ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने कुछ दिनों पहले कहा था कि ये कोरोना कुछ फेमस लोगों को अपने साथ लिए बिना नहीं जाएगा। मैंने उनके नाम नहीं लिखे थे क्योंकि फिर लोग मुझे गालियां देने लगते। लेकिन मुझे पता था कि इरफान और ऋषि कपूर जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका है।
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता… 
केआरके ने साथ ही ट्वीट कर लिखा था कि मुझे फर्क नहीं पड़ता अगर तुम लोग सच सुनना नहीं चाहते। मैं फिर भी झूठ नहीं बोलूंगा। कम से कम तुम्हें खुश करने के लिए तो नहीं। आपको मेरे ट्वीट नहीं पसंद, मेरे अकाउंट पर ना आएं। दुनिया में उससे ज़्यादा नफरत किसी से नहीं की जाती, जो सच बोलता है। इसलिए जब लोग मुझे सच बोलने के लिए गाली देते हैं, तो मुझे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता।
इतना ही नहीं इससे पहले भी बीते शनिवार को जब इरफान खान की मां की मृत्यु हुई तब भी केआरके ने कुछ ऐसा ही भद्दे शब्दों का इस्तेमाल कियाऔर  लोगों ने उसे तभी से ट्रोल करना भी शुरू किया। केआरके ने तब लिखा था कि इरफान को बद्दुआ लगी है इसीलिए वह कैंसर से जूझ रहा है और उसकी मां मर गई। हालांकि सोशल मीडिया पर मिली लताड़ के बाद केआरके  ने अपना आपत्तिजनक ट्वीट डिलीट कर दिया है।  
अब केआरके के इस तरह के ट्वीट्स देख लोग भड़क गए हैं और यूजर्स #Suspendkrk के हैशटैग के साथ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है  केआरके से घटिया इंसान हमने आज तक नहीं देखा और केआरके के अकाउंट को सस्पेंड और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। 

Desk Team