कंगना के बाद KRK ने उठाए ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन पर सवाल, बोले- ‘एलियंस आ रहे हैं फिल्म देखने’

Summary :

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर लगातार कंगना रनौत फिल्म मेकर करण जौहर पर हमला बोलती आई है। वहीं अब खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का भी ब्रह्मास्त्र की कमाई पर रिएक्शन सामने आया है।

रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही हैं। फिल्म  ने अब तक ना जाने कितने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
ब्रेक कर दिए है। वहीं अब दूसरी तरफ फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज
देखने को मिल रहा है। मगर फिल्म की कमाई को लेकर लगातार कंगना रनौत फिल्म मेकर करण
जौहर पर हमला बोलती आई है। वहीं अब
खुद को क्रिटिक
कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का भी ब्रह्मास्त्र की कमाई पर रिएक्शन
सामने आया है।

Brahmastra: RRR director S.S. Rajamouli comes on board for all South  versions of the Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Amitabh Bachchan starrer

दरअसल, कमाल राशिद खान उर्फ केआरके भी ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर
कंगा रनौत से काफी इत्तेफाक रखते है। केआरके के मुताबिक अयान मुखर्जी के निर्देशन
में बनी फिल्म की कमाई के आंकड़े गलत तरीके से पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में
उन्होंने इस फिल्म के कलेक्शन पर ट्वीट के जरिए सवाल खड़े किए हैं।

कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने अपने ट्विटर
हैंडल से
‘ब्रह्मसा्त्र‘ की टीम पर जमकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने
फिल्म के कलेक्शन पर तंज कसते हुए लिखा
, ‘थिएटर खाली हैं लेकिन फिर भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ बंपर बिजनेस कर
रही है। क्योंकि इस फिल्म को देखने के लिए बृहस्पति और मंगल ग्रह से एलियंस धरती
पर आ रहे हैं और दुर्भाग्य से लोग एलियंस को सिनेमाघरों में बैठे नहीं देख सकते।
‘

KRK Arrested: Self-Proclaimed Critic To Stay In Jail Till Monday As Court  Adjourns His Plea, Netizens React, “Karan Johar Ne Puri Settings Kar Rakhi  Hai”

वहीं केआरके के इस ट्वीट
पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। केआरके के ट्वीट पर जवाब देते हुए
एक यूजर ने लिखा
, ‘खाली
सिनेमाघर भी करोड़ों का बिजनेस कर रहे हैं। यह दुनिया का आठवां अजूबा है।
‘ वहीं,
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘केआरक
वापस आ गए हैं।
‘ एक अन्य
यूजर ने लिखा
, ‘एलियंस
मिस्टर इंडिया की घड़ी पहन कर आ रहे हैं।
‘

बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र ने दसवें दिन 5.50 करोड़ का
कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 220 करोड़ के पार पहुंच गया है।
फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से फिल्म की स्टार कास्ट, निर्देशक और फिल्म
मेकर सभी काफी खुश है। वहीं अयान मुखर्जी ने तो हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में
बताया था कि वो साल 2025 में ब्रह्मास्त्र के सीकेंड पार्ट को रिलीज करने की प्लॉनिंग
कर रहे हैं।

 

 

 

Desk Team