कच्चा बादाम गर्ल के
नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा किसी ना किसी वजह से चर्चा के बाजार में छाई रहती हैं।
अंजलि जब से कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आई है तब उनकी पॉपुलैरिटी पहले से कई
गुना बढ़ गई है। शो के दौरान उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था और शो के बाद भी
वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अंजलि ने बिग बॉस फेम उमर रियाज के साथ अपना
एक वीडियो शेयर किया है जिसे लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार बन
गई हैं।
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर यह ब्लूपर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मॉडल
उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं। इस ब्लूपर वीडियो में अंजलि और उमर कोई रोमांटिक
सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- हाहाहाहा…
सॉरी उमर इस वीडियो के लिए। इस वीडियो में उमर और अंजलि दोनों एक साथ बेड पर बैठे
नजर आ रहे है और अंजलि के हाथ में एक किताब भी दिख रही है।
इस पोस्ट के
सामने आने के बाद से ही अंजलि अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने
कमेंट सेक्शन में लिखा- अगला MMS इसके साथ आएगा।
एक अन्य यूजर ने लिखा- उमर रियाज के पास इससे अच्छी लड़कियां हैं। इसी तरह के
ढेरों कमेंट करके लोगों ने अंजलि को ट्रोल किया है। हालांकि अंजलि के फैंस को यह
वीडियो काफी पसंद आया है और वो ऐसे ही फनी वीडियो के डिमांड भी उनसे करते दिख रहे
हैं।
बता दें कि पिछले
दिनों एक MMS वायरल हुआ था
जिसमें नजर आ रही लड़की काफी हद तक अंजलि अरोड़ा जैसी दिख रही थी। मगर उस वीडियो
को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई थी और ना ही इस बारे में अंजलि की तरफ से कोई
बयान सामने आया था। मगर उस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर अंजलि को उनके हर पोस्ट
के लिए ट्रोल किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App







