KSBKBT 2 21 April Spoiler Alert: KSBKBT 2 में अब तक आपने देखा होगा कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में विरानी परिवार की जिंदगी लगातार नए-नए ट्विस्ट और झटकों से गुजर रही है। कभी रिश्तों में दरार, तो कभी पुराने राज़ों का खुलासा- कहानी हर एपिसोड में और ज्यादा उलझती जा रही है। लेकिन अब आने वाले ट्रैक में ऐसा बड़ा धमाका होने वाला है, जिसने दर्शकों की बेचैनी और भी बढ़ा दी है। करण-नंदिनी की जिंदगी में नया मोड़, एक नई एंट्री और शक की दीवारें सब कुछ बदलने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या खास होने वाला है…
KSBKBT 2 21 April Spoiler Alert: करण-नंदिनी के रिश्ते में बढ़ी दरार, शक ने बढ़ाया तनाव

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब करण और नंदिनी के बीच गलतफहमियां और शक गहरा जाता है। नंदिनी को करण के व्यवहार पर शक होने लगता है, वहीं करण खुद को सही साबित करने की कोशिश में और उलझ जाता है। सूत्रों के अनुसार, नंदिनी करण का पीछा करते हुए एक ऐसे सच के करीब पहुंचती है जो उसे हिला कर रख देता है। इस खुलासे के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी और बढ़ जाती है। शांतिनिकेतन का माहौल भी इस तनाव से पूरी तरह बदल जाता है।
Karan Nandini Twist: एक्स्ट्रा मैरिटल’ एंगल से एंट्री करेगी नई किरदार, बढ़ेगा ड्रामा

अब कहानी में एंट्री होने जा रही है एक नई महिला किरदार की, जिसे लेकर सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आने वाला है। यह किरदार करण की लाइफ से जुड़ा हुआ दिखाया जाएगा, जिससे “एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर” की अफवाहें और तेज हो जाएंगी। परख मादान (Parakh Madan) की एंट्री से कहानी में नया तूफान आएगा और परिवार के अंदर भी दरारें गहरी होंगी। इसी वजह से नंदिनी और भी ज्यादा असमंजस में आ जाती है और अपने रिश्ते को लेकर बड़े फैसले लेने की स्थिति में पहुंच जाती है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अनश के बेटे की वापसी, परिवार में मचेगा नया बवाल

कहानी का तीसरा बड़ा धमाका तब होता है जब अनश के बेटे की वापसी की खबर सामने आती है। उसकी एंट्री से विरानी परिवार में पुरानी यादें और छुपे हुए राज फिर से खुलने लगते हैं। उसकी मौजूदगी से न सिर्फ करण-नंदिनी की जिंदगी प्रभावित होती है, बल्कि शांति निकेतन में भी नया विवाद खड़ा हो जाता है। कुछ लोग इसे परिवार को जोड़ने वाला मोड़ मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक और बड़ा संकट बता रहे हैं।
कुल मिलाकर आने वाला एपिसोड पूरी तरह हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरा होगा। एक तरफ करण-नंदिनी का टूटता रिश्ता, दूसरी तरफ नई एंट्री और पुरानी यादों का लौटना- सब मिलकर कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बना रहे हैं। अब देखना ये होगा कि क्या करण अपने रिश्ते को बचा पाएगा या फिर यह कहानी एक बड़े ब्रेकअप की ओर बढ़ जाएगी।
Read More: KSBKBT 2 20 April 2026 Spoiler Alert: Karan-Nandini का रिश्ता खतरे में, Tulsi-Mihir की दूसरी शादी की...
















