KSBKBT 2 30 May Spoiler Alert: Rio को जेल से छुड़ाने के लिए Tulsi ने उठाया बड़ा कदम, क्या खुशबू बदल देगी अपना बयान?

Summary :

KSBKBT 2 30 May Spoiler Alert: क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों अपने जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामे की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है, जिसे देख फैंस अपनी टीवी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अगर आप भी इस सीरियल के दीवाने हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है। शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। तुलसी ने अब एक ऐसा फैसला ले लिया है जो पूरे परिवार की किस्मत को पलट…

KSBKBT 2 30 May Spoiler Alert: क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों अपने जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामे की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है, जिसे देख फैंस अपनी टीवी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अगर आप भी इस सीरियल के दीवाने हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है। शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। तुलसी ने अब एक ऐसा फैसला ले लिया है जो पूरे परिवार की किस्मत को पलट कर रख देगा। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या खास होने वाला है।

KSBKBT 2 30 May Spoiler Alert: गिड़गिड़ाती रही गुनहगार, पर तुलसी का दिल नहीं पिघला

KSBKBT 2 30 May Spoiler Alert
KSBKBT 2 30 May Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

सीरियल के आने वाले ट्रैक में आपको हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गलती करने वाले को अपनी किए की सजा मिलने जा रही है। सामने आया है कि परिवार का भरोसा तोड़ने वाली खुशबू अब पुलिस के पकड़ में है। वह रोते-बिलखते हुए कह रही है, “जीजी प्लीज इनको बोलो ना, मुझे पुलिस स्टेशन नहीं जाना है। प्लीज मुझे बचा लीजिए, ऐसी गलती मैं वापस नहीं करूंगी।”

लेकिन इस बार तुलसी का रूप बेहद सख्त नजर आ रहा है। तुलसी ने साफ शब्दों में उसे झिड़कते हुए कहा, “चुप, दोबारा मुझे जीजी मत बोलना। शर्म आ रही है मुझे कि तुझसे मेरा कोई रिश्ता भी है। तूने सिर्फ मेरा नहीं, मेरे पूरे परिवार का फायदा उठाया है। इसके लिए तुझे कोई माफी नहीं मिलेगी।” तुलसी का यह कड़ा फैसला देखकर पूरा परिवार हैरान है, लेकिन हर कोई जानता है कि तुलसी हमेशा सच और इंसाफ का साथ देती है।

KSBKBT 2: मेरा पोता बर्बाद हो जाएगा… मुन्नी की मां के आंसुओं का क्या होगा असर?

KSBKBT 2
KSBKBT 2 ( Source : Social Media) 

जैसे ही पुलिस खुशबू को ले जाने लगती है, घर में चीख-पुकार मच जाती है। खुशबू की मां मुन्नी बुरी तरह टूट जाती है और रोते हुए तुलसी के सामने हाथ जोड़ लेती है। वह रोते हुए कहती है, “मां, सजा उसे ही मिलनी चाहिए जिसकी गलती है। लेकिन मुन्नी… आई एम सॉरी, मेरा पोता बर्बाद हो जाएगा।”

मुन्नी की ये बातें सुनकर तुलसी के दिल में अपने पोते रियो को लेकर चिंता बढ़ जाती है। तुलसी को इस बात का अहसास होता है कि खुशबू की इस घिनौनी चाल में उसका बेकसूर पोता रियो बिना वजह जेल की सलाखों के पीछे सड़ रहा है। तुलसी अब ठान लेती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह अपने पोते को इस मुसीबत से बाहर निकालकर ही रहेगी। इसके बाद शुरू होता है रियो को जेल से बाहर लाने का असली मिशन।

KSBKBT Twist: पुलिस स्टेशन पहुंची तुलसी, क्या सही समय पर बदल जाएगा खुशबू का बयान?

KSBKBT Twist
KSBKBT Twist ( Source : Social Media) 

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब तुलसी सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है। वहां रियो को छुड़ाने के लिए पेपर वर्क की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। तुलसी पुलिस अफसर से पूछती है कि पेपर वर्क में कितना समय लगेगा, जिस पर अफसर कहता है, “यह पेपर वर्क ज्यादा नहीं है, बस पांच मिनट में साइन करो और काम खत्म।”

अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रियो वाकई पूरी तरह आजाद हो पाएगा? क्या ऐन वक्त पर खुशबू पुलिस के सामने अपना बयान बदल देगी? या फिर नंदिनी का जो शक रियो को लेकर था, वह सच साबित हो जाएगा? मुन्नी की बहन को अब घरवाले किस तरह संभालेंगे, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। मेकर्स ने इस नए प्रोमो से दर्शकों की क्यूरोसिटी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Read More: KSBKBT 2 May 2026 Spoiler Alert: Rio की गिरफ्तारी तो बस शुरुआत थी… नीयति के हाथ लगी Karan-Nandini की..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।