बॉलीवुड सितारें टैटूज का काफी ज्यादा क्रेज है। सैफ अली खान ,प्रियंका चोपड़ा,दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार्स ने अपनी बॉडी पर टैटू बनवाएं हैं। अब इसी लिस्ट में अभिनेता कुणाल खेमू का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल कुणाल ने अपनी बॉडी पर बेटी इनाया नौमी खेम का नाम खुदवाया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके दी।

कुणाल ने अपने नए टैटू की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनकी बेटी का इनाया नौमी खेमू उनके बहुत करीब है,उन्होंने बेटी का नाम का मतलब बताते हुए यही नाम अपने बॉडी पर भी गुदवा लिया है।

खैर कुणाल खेमू पहले ऐसे स्टार नहीं जिन्होंने अपनी बेटी का नाम अपने शरीर पर गुदवाया है क्योंकि इससे पहले अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कई मशहूर सितारे भी अपने शरीर पर बच्चों के नाम गुदवा चुके हैं।
यहां देखें कुणाल की बेटी का खूबसूरत टैटू
बताते चलें कि सोहा ने 29 सितंबर 2017 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपनी बेटी इनाया को जन्म दिया था। हाल ही में इनाया ने अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वैसे इनाया बहुत क्यूट भी है। वहीं सोशल मीडिया पर इनाया की प्यारी-प्यारी तस्वीरें फैंस खूब पसंद करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



