Bigg Boss 19 Update: Finale Week से पहले Salman Khan के बेहद करीबी Contestant का कटा घर से पत्ता

Summary :

Kunickaa Sadanand Eviction: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। बता दें, हाल ही में बिग बॉस में फैमिली वीक देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी ओर वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर फैंस के बीच ज़बरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। तीन महीनों बाद जब कंटेस्टेंट्स अपने परिवार वालों से मिले तो घर का माहौल पूरी तरह इमोशनल नज़र आया, जहां हर कंटेस्टेंट अपने-अपने रिश्तेदारों को देखकर खुद को रोने से रोक नहीं पाए। Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस में हुआ बड़ा…

Kunickaa Sadanand Eviction: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। बता दें, हाल ही में बिग बॉस में फैमिली वीक देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी ओर वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर फैंस के बीच ज़बरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। तीन महीनों बाद जब कंटेस्टेंट्स अपने परिवार वालों से मिले तो घर का माहौल पूरी तरह इमोशनल नज़र आया, जहां हर कंटेस्टेंट अपने-अपने रिश्तेदारों को देखकर खुद को रोने से रोक नहीं पाए।

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस में हुआ बड़ा एविक्शन

Kunickaa Sadanand Eviction
Bigg Boss 19 Update (Credit: Social Media)

फैमिली वीक के इमोशनल मोमेंट्स के बीच अब शो के मेकर्स ने बिग बॉस का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान इस हफ्ते घरवालों की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़े एविक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर भरोसा करे तो इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है।

Kunickaa Sadanand Eviction: अमाल या कुनिका कौन हुआ एविक्ट?

Kunickaa Sadanand Eviction
Kunickaa Sadanand Eviction (Credit: Social Media)

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते सलमान खान की बेहद करीबी कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद का सफर बिग बॉस के घर में खत्म हो गया है। वोटिंग ट्रेंड में भी कुनिका ने सबसे कम वोट हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि उनका ग्राफ इस हफ्ते बाकी कंटेस्टेंट्स की मुकाबले काफी कमजोर रहा, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को घर से बेघर कर दिया गया है।

Bigg Boss Latest Promo: घर में होगा डबल एविक्शन

सिर्फ इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की माने तो ये भी कहा जा रहा है कि इस बार वीकेंड का वार में डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। यानी कुनिका के साथ घर के एक और सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी इस बारे में कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर के बाद दर्शक भी यह जानने को बेकरार हैं कि आखिर इस हफ्ते किसका सफर खत्म होगा।

 कौन-कौन नॉमिनेट?

Nominated Contestants bb 19
Nominated Contestants bb 19 (Credit: Social Media)

बता दें, इस हफ्ते शहबाज बदेशा को छोड़कर लगभग पूरा घर नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल था। शहबाज इस हफ्ते कैप्टन थे, जिसके चलते उन्हें सीधी इम्यूनिटी मिली और वह नॉमिनेट होने से बच गए। वहीं नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स में अशनूर कौर,अमाल मलिक,फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और मालती चाहर का नाम शामिल है। वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक गौरव खन्ना को इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि कुनिका सदानंद और मालती चाहर वोटिंग लिस्ट में सबसे नीचे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार डबल एविक्शन होगा या नहीं और कौन-कौन अपने घर की राह पकड़ेगा। दर्शकों की निगाहें पूरी तरह इस एपिसोड पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Mrunal Thakur new film : Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री ने जीता दिल, दो दीवाने सहर में’ फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो हो चूका है रिलीज

Yashika Jandwani