Delhi Arms Racket Arrested: पाक से भेजे हथियार, कुख्यात गैंगस्टर को होनी थी सप्लाई, दिल्ली में हुआ हथियार तस्करी का भंडाफोड़

Summary :

Delhi Arms Racket Arrested:  दिल्ली में लालकिले के पास हुआ विस्फोट के बाद जांच एजेंसी अलर्ट मोड में है। इसी बीच आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़ किया है और इस गिरोह में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि यह सभी हथियार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जाते थे और इनकी सप्लाई कुख्यात गैंग्सटरों को होती थी। Delhi Arms Racket Arrested पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप कुख्यात गैंगस्टर को सप्लाई होती थी जिसमें बमबीहा, गोगी,…

Delhi Arms Racket Arrested:  दिल्ली में लालकिले के पास हुआ विस्फोट के बाद जांच एजेंसी अलर्ट मोड में है। इसी बीच आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़ किया है और इस गिरोह में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि यह सभी हथियार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जाते थे और इनकी सप्लाई कुख्यात गैंग्सटरों को होती थी।

Delhi Arms Racket Arrested

Delhi Arms Racket Arrested
Delhi Arms Racket Arrested (source: social media)

पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप कुख्यात गैंगस्टर को सप्लाई होती थी जिसमें बमबीहा, गोगी, लॉरेश बिश्नोई और हिमांशु भाऊ की गैंग शामिल है। यह सभी आधुनिक हथियार पंजाब के जरिए भारत तक पहुंचाई जाती थी। बता दें कि इन सभी बरामद हथियारों में तुर्की और चीन में निर्मित आधुनिक हथियार भी शामिल है।

Delhi Weapons Smuggling Racket

इन हथियारों के रैकेट तस्करी का भंडाफोड़ करने के लिए क्राइम ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी और बताया गया था कि दिल्ली में हथियारों की खेप पहुंचने वाली है। क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर सभी 4 आरोपियों को पकड़ लिया है और हथियारों की खेप भी बरामद कर ली है। अब क्राइम ब्रांच सभी नेटवर्क की जांच कर रही है।

Delhi Crime News

Delhi Arms Racket Arrested
Delhi Arms Racket Arrested (source: social media)

हथियारों का यह जखीरा दिल्ली के रोहिणी से बरामद किया गया था। इनपुट के आधार पर पता चला था कि तस्कर हथियारों की खेप सप्लाई करने वाले है इसी इनपुट के आधार पर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके सभी हथियार बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी यूपी और पंजाब के रहने वाले है।

ALSO READ:  रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और ASI को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।