Kerala Tour Packages for Family: केरल अपने बैकवॉटर, हरियाली, समुद्री तटों और शांत प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक केरल में घूमने के लिए आते हैं। यहां के सुंदर दृश्य लोगों का मन मोह लेते हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और अपने सफर को मजेदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो जानिए IRCTC के इस बेस्ट पैकेज के बारे में।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि. (IRCTC) हर बार ऐसा टूर पैकेज लेकर आते हैं, जो घूमने वाले लोगों के लिए बेहद मजेदार होता है। IRCTC के टूर पैकेज इतने सस्ते और लिमिटेड होते हैं कि कम पैसों में भी आप अपने बेस्ट टूर का मजा ले सकते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे अच्छा मौका और सस्ता टूर पैकेज आपको कहीं नहीं मिलेगा।
Kerala Tour Packages for Family: केरल घूमने के लिए IRCTC ने निकाला सस्ता पैकेज

लोग अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा सा समय निकालकर घूमने की प्लानिंग करते हैं। अब उनके लिए ये काफी शानदार मौका है। आपको बता दें कि ये 8 दिन 7 रात का टूर पैकेज है, जिसमें यात्रियों को हर सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं, इस फुल टूर पैकेज के बारे में।
आईआरसीटीसी समय समय पर देश विदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाने के लिए कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आईआरसीटीसी के कई टूर पैकेज काफी बजट फ्रेंडली होते हैं और उनमें यात्रा का भी शानदार अनुभव मिलता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है।

इस टूर पैकेज में आपको केरल की सबसे खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको दक्षिण भारत को करीबी से जानने का मौका मिलेगा। केरल में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के सीजन में केरल घूमने में और भी ज्यादा मजा आता है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।
इस टूर पैकेज का नाम (Essence of Kerala) है। इस पैकेज में आपको 7 रातों और 8 दिनों के लिए घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 26 नवंबर, 2025 को कोच्चि से हो रही है। इस टूर का पैकेज कोड SEH046 है। इस पैकेज में आपको मुन्नार, थेक्कडी, तिरुवनंतपुरम, कन्याकुमारी, कोच्चि, कुमारकोम घूमने का मजा ले सकते हैं। पैकेज में आपकी यात्रा कैब से कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंश की सुविधा भी मिल रही है।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी टूर पैकेज
इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले सफर करते हैं, तो आपको 81,305 रुपये तक किराया देना है। वहीं अगर दो लोगों के साथ यात्रा करने पर का सोच रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति का किराया 42,240 रुपये तक लगेगा। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 32,205 रुपये तक होगा।
Also Read: एडवेंचर प्रेमियों के लिए भारत की 5 Offbeat Destinations, जो बना देंगे आपके सफर को यादगार



















