टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कृतिका शर्मा फैशन आइकन हैं।
यह खूबसूरत एक्ट्रेस जब सीरियल ‘जयश्री कृष्णा’ में नजर आई तो इनकी खूबसूरती और स्टाइल पर लोगों की निगाहें ठहर गईं।
अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी कुछ ट्रेडिशनल, स्टाइल के साथ वियर करना चाहती हैं तो कृतिका के ब्लाउज स्टाइल्स आपको जरूर फॉलो करने चाहिए।
कृतिका ने नेवी ब्लू कलर के लहंगे के साथ फूशिया पिंक कलर का यह ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया।
आप भी किसी लहंगे या फिर साड़ी के साथ इस स्टाइल का ब्लाउज कैरी करेंगी तो बहुत ही गॉर्जियस लगेंगी।
सिंपल साड़ी में भी ग्लैमरस दिखना है तो आप भी कृतिका की तरह फ्लोरल साड़ी के साथ सीक्वेंस ब्लाउज वियर कर सकती हैं।
कृतिका का यह डीप नेक कट आउट ब्लाउज पैटर्न आपके लिए बेस्ट हैं।
आपकी ये इच्छा है कि हर कोई आपकी तारीफ करे तो ये स्ट्रिंग पैटर्न ब्लाउज डिजाइन आप पसंद कर सकती हैं
सिंपल साड़ी या फिर लहंगे के साथ अगर आप हैवी वर्क वाला ब्लाउज वियर करेंगी तो भी आप काफी एलिगेंट नजर आएंगी।
मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज के साथ डीप नेक आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
एक्ट्रेस का यह अंगरखा पैटर्न ब्लाउज काफी शानदार लग रहा है।
नूडल स्ट्रैप ब्लाउज आपको डीवा लुक देगा। आप इसे किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ कैरी करें, ये हमेशा आपको डिफरेंट और ग्लैमरस लुक ही देगा।


Download Android App
Download iOS App















