निया शर्मा ने ‘Laughter Chefs 3’ के सेट पर मचाई धूम, ‘जीरो सिविक सेंस’ ट्रेंड पर शेयर किया मजेदार वीडियो

Summary :

Laughter Chefs Season 3 Cast: टीवी की ग्लैमरस और ऑउटस्पोकेन एक्ट्रेस निया शर्मा छोटे पर्दे पर फिर धमाल करने आ रही हैं। लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड’ सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और निया ने अपने स्टाइलिश अंदाज में सेट पर वापसी की। गुरुवार को निया ने सेट से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर्ड किया, जो इंटरनेट पर हंसी का फव्वारा बन गया है। Laughter Chefs Season 3 cast: जीरो सिविक सेंस’ ट्रेंड का मजेदार ट्विस्ट निया का वीडियो हाल ही में वायरल हुए अमूल्य रतना के ट्रेंड पर बेस्ड  है। अमूल्य रतना ने अपने…

Laughter Chefs Season 3 Cast: टीवी की ग्लैमरस और ऑउटस्पोकेन एक्ट्रेस निया शर्मा छोटे पर्दे पर फिर धमाल करने आ रही हैं। लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड’ सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और निया ने अपने स्टाइलिश अंदाज में सेट पर वापसी की। गुरुवार को निया ने सेट से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर्ड किया, जो इंटरनेट पर हंसी का फव्वारा बन गया है।

Laughter Chefs Season 3 cast: जीरो सिविक सेंस’ ट्रेंड का मजेदार ट्विस्ट

Laughter Chefs Season 3 cast
Laughter Chefs Season 3 cast ( Source : Social Media )

निया का वीडियो हाल ही में वायरल हुए अमूल्य रतना के ट्रेंड पर बेस्ड  है। अमूल्य रतना ने अपने वीडियो में पब्लिक जगह पर लोगों के ‘जीरो सिविक सेंस’ होने पर मजेदार नाराजगी जताई थी। निया ने इसका पैरोडी वर्जन बनाया और सेट पर अपना ‘आउटफिट चेक’ दिखाते हुए क्रू और कलाकारों को जानबूझकर उनके फ्रेम में आने दिया।

Zero Civic Sense Trend: निया ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा

Zero Civic Sense Trend
Zero Civic Sense Trend ( Source : Social Media )

“मेरे वर्क प्लेस पर ऐसे लोग हैं, जिन्हें कोई सिविक सेंस नहीं है। अब मेरे पास मेरा पूरा लुक वीडियो नहीं है और किसी ने मुझसे माफी तक नहीं मांगी।” इस तंज ने फैंस का दिल जीत लिया और नेटिजन्स ने उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ की।

Bollywood TV comedy show में सेट पर मस्ती और अफरा-तफरी

Bollywood TV comedy show
Bollywood TV comedy show ( Source : Social Media )

वीडियो में निया के चारों ओर क्रू और कलाकारों की हलचल और निया की हाजिरजवाबी दर्शकों को खूब भा रही है। सोशल मीडिया पर उनके इस मजेदार वीडियो ने फैंस को हंसी के ठहाके लगवाए और शो के प्रति उत्साह बढ़ा दिया।

Laughter Chefs 3 शो से जुड़ी और बातें

Laughter Chefs 3
Laughter Chefs 3 ( Source : Social Media )

सीजन 3 COLORS TV पर चलता है और डिजिटली JioHotstar पर भी स्ट्रीम होता है। इस बार कॉम्पिटिटर्स की टीमों में भी दिलचस्प विविधता है – पुराने OG स्टार्स के साथ नए चेहरे भी हैं, जिससे किचन में रोमांच और कॉमिक एनर्जी दोगुनी हो गई है।

Laughter Chefs Season 3: क्या है ‘लाफ्टर शेफ्स’ में इतना खास?

Laughter Chefs Season 3
Laughter Chefs Season 3 ( Source : Social Media )

‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ एक कुकिंग‑कॉमेडी रियलिटी शो है जिसमें सेलिब्रिटीज़ को मज़ेदार और चल्लेंजिंग खाना बनाते हुए दिखाया जाता है, आमतौर पर हास्य भरे चैलेंज और कॉमिक सिचुएशंस के साथ। इस सीज़न में भी यह किचन का “मज़ाक + खाना” वाला तड़का पहले से भी ज़्यादा हैं, और फैंस इसे भारी उत्साह के साथ देख रहे हैं।

Season 3  में धमाकेदार वापसी

Season 3
Season 3 ( Source : Social Media )

‘लाफ्टर शेफ्स’ का पिछला सीजन सुपरहिट रहा था। निया की कुकिंग और मस्ती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस बार भी निया शर्मा के साथ सुदेश लहरी, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक जैसी बड़ी हस्तियां दिखाई देंगी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि नए सीजन में निया की किचन में जुगलबंदी और कॉमिक अंदाज किस तरह का धमाका करेगा। सोशल मीडिया पर फैंस निया के इस मजेदार वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे सीजन 3 की सबसे मजेदार झलक बता रहे हैं।

Best Laughter Chefs moments: स्टार्स के बयान और फैंस की फीडबैक

Best Laughter Chefs moments
Best Laughter Chefs moments ( Source : Social Media)

1. सुदेश लहरी ने कहा कि लोगों के प्यार से उन्हें बहुत खुशी मिली है और वे फिर से इस मज़ेदार माहौल का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं।
2. अंकिता लोकहंदे ने इसे अपने लिए घर वापसी जैसा महसूस बताया, और फैंस के समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।
3. विक्की जैन और अर्जुन बिजलानी भी इस सीज़न की ऊर्जा और मस्ती को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
4. निया शर्मा ने कहा कि यह शो उनके अंदर दर्शकों से जो सीधा जुड़ाव बनाए, वह उनके लिए बेहद खास है।

Read More: YRKKH 30 जनवरी Spoiler Alert : अभिरा ने वाणी के साथ जीत हासिल की, मायरा ने खुद को अलग कर लिया….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।