Magh Purnima 2026 Daan: साल 2026 में माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 2 फरवरी की सुबह 03 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के सिद्धांत के अनुसार, व्रत और मुख्य पूजा 1 फरवरी को ही संपन्न की जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य मकर राशि में विराजमान होते हैं, तब माघी पूर्णिमा का शुभ संयोग बनता है। माघ नक्षत्र के कारण ही इसका नाम ‘माघी पूर्णिमा‘ पड़ा है। इसे ‘बत्तीसी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है क्योंकि पौराणिक मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय और दान-पुण्य का फल सामान्य से 32 गुना अधिक मिलता है। इस लेख में बताया गया है कि magh purnima pe kya daan karein, साथ ही Magh Purnima ke Upay के बारे में भी बताया गया है।
Magh Purnima 2026 Daan: माघ पूर्णिमा पर किन चीजों का करें दान?

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर दान का अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से तिल का दान करना अनिवार्य माना गया है। इसके साथ ही सामर्थ्य अनुसार अन्न, गुड़, घी, वस्त्र, फल और कपास का दान भी अत्यंत फलदायी होता है। ‘मत्स्य पुराण’ के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक दान देता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Magh Purnima ke Upay: सुख-समृद्धि और शांति के अचूक उपाय

- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर, किसी पवित्र नदी में स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
- एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूरे विधि-विधान से उनका पूजन करें।
- पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन श्राद्ध कर्म और तर्पण करना फलदायी रहता है। इससे न केवल पितृ दोष दूर होता है, बल्कि आर्थिक उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी समाप्त होती हैं।
- इस शुभ अवसर पर घर में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ कराएं। इससे परिवार पर श्री हरि और लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।
- शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। यह उपाय मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- इस साल दूर होगा कर्ज और पैसों से भरेगी तिजोरी, बस अपनाएं ये Golden Vastu Tips


Download Android App
Download iOS App




