UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के 60 जिलों में कोहरे को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। आज तेज हवा चलने से ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ शहर और उसके आसपास शुक्रवार को सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात में पारे में गिरावट आएगी।
UP Rain Alert: यूपी में बारिश कब तक होगी?

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, 30 जनवरी को पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वी यूपी के 90 फीसदी जिलों में कोहरे की चादर छाई रहेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 31 जनवरी को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में कोहरा नजर आएगा। वहीं 1 फरवरी को फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इसके बाद बारिश का दौर भी शुरू होगा।
Dense Fog Alert Uttar Pradesh: किन जिलों में छाया रहेगा कोहरा?

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, मिर्जापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी।
Cold Wave in UP: शीतलहर की चपेट में ये जिले

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और ठंड की स्थिति बन सकती है। जिसमें प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, अमेठी, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल है। यहां सुबह 10-15 km/h की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो ठंड के एहसास को और बढ़ा रही है। पिछले 48 घंटों में दिन का पारा 6-7 डिग्री तक गिर चुका है, और 24 घंटे में अधिकतम 3-4 डिग्री और न्यूनतम 2-3 डिग्री नीचे आया है।
यह भी पढ़ें: Alert! यूपी-बिहार-दिल्ली समेत इन राज्यों में बदल जाएगा मौसम? पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट


Download Android App
Download iOS App




