Dhurandhar से लेकर The Raja Saab तक इस हफ्ते OTT पर आपको मिलेगा भरपूर एंटरटेंमेंट, देखें ये ब्लॉकबस्टर रिलीज

Summary :

Friday OTT Release This Week: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सिनेमाघरों में जाने का समय बेहद ही कम मिल पाता है. ऐसे में अगर उन्हें घर बैठे एंटरटेंमेंट मिल जाए, तो इससे अच्छी बात उनके लिए कुछ और हो ही नहीं सकती. तो आज उन लोगों के लिए जो घर बैठे एंटरटेंमेंट चाहते है, हम लेकर आए हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली वो बेस्ट फिल्में और वेब सीरिज, जो कि आपको जरूर पसंद आएंगी. Friday OTT Release 30th January: इस हफ्ते देखें ये पॉपुलर फिल्में और वेब सीरिज़ इस वीकेंड बिंज-वॉच करने की…

Friday OTT Release This Week: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सिनेमाघरों में जाने का समय बेहद ही कम मिल पाता है. ऐसे में अगर उन्हें घर बैठे एंटरटेंमेंट मिल जाए, तो इससे अच्छी बात उनके लिए कुछ और हो ही नहीं सकती. तो आज उन लोगों के लिए जो घर बैठे एंटरटेंमेंट चाहते है, हम लेकर आए हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली वो बेस्ट फिल्में और वेब सीरिज, जो कि आपको जरूर पसंद आएंगी.

Friday OTT Release 30th January: इस हफ्ते देखें ये पॉपुलर फिल्में और वेब सीरिज़

इस वीकेंड बिंज-वॉच करने की प्लानिंग भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों की है. ऐसे में हम आपके लिए वो मच-अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं जो कि इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं. अगर आप इस वीकेंड बिंज-वॉच की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखिए शुक्रवार की टॉप OTT रिलीज की पूरी लिस्ट.

 

1. Dhurandhar (Netflix)

Friday OTT Release This Week
Friday OTT Release This Week (Source: Social Media)

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है. फिल्म की कहानी एक अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारतीय इंटेलिजेंस पाकिस्तान में एक बेहद खतरनाक मिशन पर भेजती है. वो हमजा अली मजारी के नाम से पाकिस्तान के लयारी इलाके में कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल हो जाते हैं और फिर उनके साथ मिलकर बहुत से गैरकानूनी काम करते हैं. लेकिन मतलब पूरा हो जाने पर वो उन्हीं की पीठ में छुरा खोब देते हैं. धुरंधर आज यानी 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

2. Daldal (Prime Video)

Friday OTT Release This Week
Friday OTT Release This Week (Source: Social Media)

विश धामिजा के चर्चित नॉवेल भेंडी बाजार पर आधारित ‘दलदल’ एक इंटेंस सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज में भूमि पेडनेकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभाया है. रीटा एक बेहद ही बेरहम सीरियल किलर को ढूंढ रही हैं, जो कि किसी का भी मर्डर करने से पहले एक बार भी नहीं सोचता. लेकिन किलर को पकड़ते पकड़ते भूमि खुद उसके चंगुल में फंस जाती है, ऐसे में सवाल यही है कि क्या वो कातिल को अगला शिकार बनाने से पहले पकड़ पाएंगी या नहीं. दलदल आज यानी 30 जनवरी 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है.

3. Sarvam Maya (JioHotstar)

Friday OTT Release This Week
Friday OTT Release This Week (Source: Social Media)

मलयालम सिनेमा की ये अनोखी पेशकश ‘सर्वम माया’ एक दिलचस्प सुपरनैचुरल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. ये कहानी प्रभांधु (निविन पॉली) की है, जो कि एक एक नास्तिक म्यूजिशियन है, लेकिन उनके परिवार में हर कोई पुजारी है. ऐसे में हालात उसे मजबूर करते हैं कि वो परिवार का पुश्तैनी पेशा अपनाए और जैसे ही वो परिवार का पेशा अपनाता है, वैसे ही एक पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक आत्मा से होती है. जो अपनी याददाश्त खो चुकी है. लेकिन उस आत्मा से प्रभांधु को प्यार हो जाता है. फिल्म सर्वम माया अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है.

4. Devkhel (ZEE5)

Friday OTT Release This Week
Friday OTT Release This Week (Source: Social Media)

मराठी फिल्म ‘देवखेल’ एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, ये कोंकण के एक दूरदराज गांव में रहस्य और अंधविश्वास के बीच झूलती एक ऐसी डरावनी कहानी है, जो कि आपको भी चौंका देगी. फिल्म में अंकुश चौधरी ने इंस्पेक्टर विश्वास सरंजामे का रोल निभाया है, जो होली पूर्णिमा के दौरान हो रही रहस्यमयी मौतों की जांच करता है. जहां इंसपेक्टर को इन सब मौतों के पीछे किसी साजिश के होने का शक होता है, तो वहीं गांव वालों को ये सब इश्वर की दी हुई सजा लगती है. आप देवखेल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

5. Miracle: The Boys Of 80 (Netflix)

Friday OTT Release This Week
Friday OTT Release This Week (Source: Social Media)

स्पोर्ट्स फैंस के लिए ये एक खास पेशकश है. ‘Miracle: The Boys Of 80’ एक दमदार डॉक्यूमेंट्री है, जो कि 1980 के विंटर ओलंपिक्स में अमेरिकी हॉकी टीम द्वारा रचे गए Miracle On Ice की कहानी दिखाती है. ये डॉक्यूमेंट्री आज यानी 30 जनवरी 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

6. The Raja Saab (Jio Hotstar)

Friday OTT Release This Week
Friday OTT Release This Week (Source: Social Media)

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब‘ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. ये फिल्म जियों हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि इसे 6 फरवरी को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. हालांकि हिंदी भाषा में इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा या नहीं, इस पर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है.

Read More: Priyadarshan की नेटवर्थ जान चैंक जाएंगे आप, जानें कैसे डायरेक्टर ने की अपने करियर की शुरूआत

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।