Vastu Tips for Money in 2026: वर्ष 2026 का आगमन हुए करीब 1 महीने हो चुके हैं। सभी की यही कामना होती है कि यह साल उनके जीवन में सफलता, आर्थिक मजबूती और खुशहाली लेकर आए। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में जीवन को बेहतर बनाने के कई प्रभावी तरीके बताए गए हैं। यदि आप इस साल कर्ज से मुक्ति और धन की निरंतर वृद्धि चाहते हैं, तो कुछ Home Vastu Guidance और अचूक उपायों को अपनाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Vastu Tips 2026: कर्ज से मुक्ति पाने के ज्योतिषीय उपाय

- कर्ज मुक्ति के लिए हर गुरुवार पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की आराधना करें। साथ ही विष्णु जी चने की दाल, गुड़ और पीले फूल चढ़ाने से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
- शनिवार के दिन गरीबों को काला तिल या कंबल दान करने से शनि दोष शांत होता है, जिससे पुराना कर्ज उतारने में मदद मिलती है।
- मंगलवार को एक नारियल पर चमेली का तेल और लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर बजरंगबली को अर्पित करें। लगातार 5 मंगलवार ऐसा करने से ऋण की समस्या का समाधान होता है।
- घर या दुकान की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति स्थापित कर रोज पूजा करें। यह धन आगमन के नए योग बनाता है।
- दक्षिण-पूर्व में वास्तु दोष होने पर कर्ज बढ़ता है। यहां रसोई का होना शुभ है, साथ ही बिजली के उपकरण भी यहीं रखने चाहिए।
- शनिवार की सुबह और शाम पीपल के वृक्ष के पास चौमुखी दीपक जलाकर परिक्रमा करें। माना जाता है कि इससे कर्ज का बोझ धीरे-धीरे कम होने लगता है।
Vastu for Money and Abundance: धन लाभ और लक्ष्मी कृपा के लिए उपाय

- घर की उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान माना जाता है। इसे हमेशा साफ और खाली रखें, यहां कबाड़ या टूटे बर्तन रखने से आर्थिक हानि होती है।
- अपनी तिजोरी या धन रखने की अलमारी को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें, इससे घर में बरकत बनी रहती है।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को उनकी पूजा करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।
आकस्मिक धन प्राप्ति का उपाय
अगर आप आकस्मिक धन लाभ चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाएं। इससे आर्थिक अड़चनें तुरंत दूर होती हैं।
अटका हुआ पैसा वापस पाने का उपाय
अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो प्रतिदिन सूर्य देव को जल देते समय उसमें गुड़हल का फूल डालें। सूर्य की तेज और ऊर्जा आपके रुके हुए कार्यों को गति देगी।
तरक्की और व्यापार का उपाय
नौकरी में प्रमोशन या बिजनेस में बढ़त के लिए रोज शाम को कपूर जलाकर आरती करें। कपूर की सुगंध नकारात्मकता मिटाकर सकारात्मक अवसरों को आकर्षित करती है।


Download Android App
Download iOS App




