सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस तेज़ी से जांच में जुटी हुई है। एक्टर और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आपको बता दे, सलीम खान को 2 दिन पहले ही धमकी भरा खत मिला है जिसमे लिखा था सलमान खान, सलीम खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा किया जायेगा। इस धमकी भरे खत की जानकारी सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है कि ये खत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने भिजवाया हो।

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे बिश्नोई की गैंग का हाथ है और बिश्नोई की हिट लिस्ट में पहले सलमान खान का भी नाम था जिस वजह से ऐसा कहा जा रहा था। मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता को मिली धमकी के मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा पत्र भेजने से पहले सलमान खान के घर की रेकी की गई थी।

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की आशंका भी जताई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने सलमान खान को धमकी भरे पत्र के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस मामले में कोई हाथ नहीं है और उन्हें नहीं पता कि वह पत्र किसने जारी किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस का कहना है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सलमान के घर खत किसने भेजा है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई से पहले ही सिद्धू मूसेवाला के निधन की जांच चल रही है। ऐसे में बिश्नोई का कहना है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है।

अब पुलिस इस मामले में और भी तेज़ी से जाँच में जुटी हुई है। सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। सलमान और उनके पिता की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए है। वही, सलमान खान धमकियों के बीच अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



