Lipstick Shades for Brides 2026: शादी सीजन में कई तरह के ट्रेंड वायरल होते हैं। मेकअप हो या कपड़े, हर किसी चीज में एक हॉट ट्रेंड वायरल हो रहा होता है जो हर किसी के शादी लुक को परफेक्ट बना सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे लिप शेड जिसे आप इस वेडिंग सीजन कैरी कर के अपने लुक में ग्रेस ऐड कर सकती हैं।
Lipstick Shades for Brides 2026: किस कलर का लिपस्टिक शेड देगा आपको परफेक्ट लुक?
1. Nude Lipstick

आजकल इस तरह के न्यूड शेड काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। ऐसे शेड हर तरह के एथनिक वियर के साथ बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। आप न्यूड ब्राउन या न्यूड पिंक लिप शेड इस शादी सीजन में कैरी कर के अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
2. Red Lipstick

बोल्ड रेड लिप शेड कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। ये लिप शेड ब्राइड और ब्राइड्समेड दोनों के लिए ही परफेक्ट साबित हो सकते हैं। इस तरह के लिप शेड आपको एक बोल्ड और बॉसी लुक देने का काम करते हैं।
3. Brown Lipstick

ब्राउन लिप शेड आपको बेहद ही क्लीन और लाइट लुक देंगे। न्यूड मेकअप के साथ इस तरह के ब्राउन लिप शेड आपके हर लुक को खास बनाने का काम करेंगे। ब्राउन लिप शेड को आप लाइट कलर के आउटफिट के साथ कैरी करेंगी तो आपके लुक में ग्रेस ऐड होगा।
4. Mauve Lipstick

आइवरी या व्हाइट लहंगे के साथ ग्लॉसी माउव लिपस्टिक बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लग सकती है। फेयर स्किन टोन पर सॉफ्ट माउव और मीडियम स्किन टोन पर रोज माउव शेड ज्यादा खूबसूरत लग सकता है। यह लुक रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए Gen Z की फेवरेट चॉइस बन सकता है।
Also Read: Silver Hand Bracelets For Girl: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ऐसे चांदी के कड़े, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन


Download Android App
Download iOS App




