सलमान की साइकिलिंग से लेकर अमिताभ के दर्शन तक, लॉकडाउन ने इन 21 खास चीजों पर भी लगाए ब्रेक

Summary :

इस लॉकडाउन ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की जिंदगी पर भी ब्रेक लगा दिए है जो अपनी हर एक्टिविटी के लिए सुर्ख़ियों में रहते है। आज हम आपको सेलिब्रिटी जगत की उन 20 चीजों के बारे में बता रहे है जो इन 21 दिनों के लॉक डाउन में आपको देखने के लिए नहीं मिलेगी।

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे भारत में 21 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की गयी है। ये लॉकडाउन आने वाले 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस लॉकडाउन ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की जिंदगी पर भी ब्रेक लगा दिए है जो अपनी हर एक्टिविटी के लिए सुर्ख़ियों में रहते है। आज हम आपको सेलिब्रिटी जगत की उन 20 चीजों के बारे में बता रहे है जो इन 21 दिनों के लॉक डाउन में आपको देखने के लिए नहीं मिलेगी। 
1. आये दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती जिसमे बॉलीवुड सेलेब्स समुन्दर किनारे बीच पर मस्ती करते नजर आते है।  लॉकडाउन के बीच ये तस्वीरें भी देखने को नहीं मिलेंगी। 
2. सभी सितारे अपने अपने घरों में है तो आजकल उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट नहीं किया जा रहा है। 
3. कोरोना वायरस के कहर के चलते फिल्मों की रिलीज़ भी टाल दी गयी है तो बॉक्स ऑफिस पर कोई क्लैश भी देखने को नहीं मिलेगा। 
4. कोरोना के चलते फिल्मों की शूटिंग भी बंद है तो शूटिंग सेट्स से भी तस्वीरें नहीं आ रही है। 
5. सेलिब्रिटीज फिटनेस फ्रीक माने जाते है पर इन दिनों जिम भी बंद है तो सितारों की जिम वर्क आउट तस्वीरें भी गायब है। 
6. सलमान खान अक्सर मुंबई में साइकिल चलाते हुए स्पॉट किये जाते थे पर लॉक डाउन के चलते  वो भी अपने घर पर ही समय बिता रहे है। 
7. बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन के लिए ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट भी आपको लॉक डाउन पीरियड में नहीं दिखाई देंगे। 
8. बॉलीवुड में काम बंद है तो विवाद भी बंद है, इन दिनों कोई कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को नहीं मिल रही है। 
9. अपने आउटफिट्स को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी इन दिनों घर पर समय बिता रहे है और उनके अजीबोगरीब आउटफिट्स  फिलहाल देखने को नहीं मिल रहे है। 
10. घर में कैद होने की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स की डिनर डेट्स पर भी ब्रेक लग गए है। 
11. लॉक डाउन के चलते सितारों की ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टीज भी नहीं हो रही है। 
12.  सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहने वाले तैमूर अली खान भी इन दिनों घर में ही तो उनकी क्यूट आउटिंग तस्वीरें भी सामने नहीं आ रही है। 
13. अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले पर फैंस को दर्शन दिया करते थे पर इन दिनों ये जलसा भी आयोजित नहीं हो रहा है। 
14. यात्राओं पर रोक होने की वजह से सेलिब्रिटीज की वेकेशन की तस्वीरें भी सामने नहीं आ रही है। 
15 . रिलीज़ टलने की वजह से फिल्मों के प्रमोशन पर भी ब्रेक लग गए और इवेंट्स पर भी मनाही है। 
16. अक्सर बॉलीवुड सितारों को शहरों की सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाते हुए भी स्पॉट किया जाता था पर अब ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। 
17. अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते है पर इन दिनों कोई सेलिब्रिटी कपल स्पॉट नहीं किया जा रहा है। 
18 . अक्सर अपनी हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले स्टार किड्स भी इन दिनों अकेले भी समय बिता रहे है। 
19. सेलिब्रिटीज मीटिंग पर भी इन दिनों ब्रेक लगा है और सभी ऑफिसियल मीटिंग स्थगित कर दी गयी है। 
20. मलाइका और अर्जुन कपूर बीते एक साल से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है और अक्सर इनकी एक साथ में तस्वीरें पर लॉक डाउन ने इनकी मीटिंग पर भी ब्रेक लगा दी है।  

Ujjwal Jain