बॉलीवुड की इन 4 खूबसूरत अभिनेत्रियों पर साफ झलका ब्रेकअप का दर्द

Summary :

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी जगत आए दिन प्यार, ब्रेकअप और अफेयर की खबरें आती रहती है साथ ही आए दिन नई – नई जोड़ियां देखने को भी मिलती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी जगत आए दिन प्यार, ब्रेकअप और अफेयर की खबरें आती रहती है साथ ही आए दिन नई – नई जोड़ियां देखने को भी मिलती है। इनमें से कुछ ऐसी जोड़ियां होती है जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है और जो बहुत ज्यादा सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। परंतु किसी कारणवश इनके बीच ब्रेकअप हो जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं 4 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन पर ब्रेकअप का दर्द साफ झलका था।

1. जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट टीवी जगत की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री होने के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री में से एक मानी जाती है। जेनिफर विंगेट ने 2013 में सीरियल वो सरस्वतीचंद्र में कुमुद का किरदार निभाकर अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने बहुत से सुपरहिट सीरियलों में काम किया। बता दें कि जेनिफर विंगेट ने 2012 में अपने दोस्त और ”दिल मिल गए” सीरियल के सह कलाकार करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी।

 

जेनिफर विंगेट इस शादी से बहुत खुश थी और इनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान रहती थी। परंतु नवंबर 2014 में शादी टूट जाने के बाद इनके चेहरे से मुस्कान जैसे गायब हो गई। इस वक्त जेनिफर विंगेट बेपनाह सीरियल में जोया के किरदार में नजर आ रही है।

2. अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता सीरियल में अर्चना के किरदार से पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री है। सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत साथ में नजर आए थे। जब तक अंकिता लोखंडे का रिश्ता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहा तब तक इनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती थी।

परंतु सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप हो जाने के बाद अंकिता लोखंडे के चेहरे पर ब्रेकअप का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। यहां तक कि इनका करियर भी खराब होने की कगार पर आ गया था।

3. कैटरीना कैफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हैंडसम और स्टाइलिश अभिनेता रणबीर कपूर के लिए अपने पहले बॉयफ्रेंड सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया था।

 

परंतु बाद में रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ से ब्रेकअप कर लिया। उसके बाद कैटरीना कैफ काफी उदास रहने लगी और उनके चेहरे से मुस्कान जैसे गायब हो गई।

4. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर ने ना केवल कैटरीना कैफ का बल्कि दीपिका पादुकोण का भी दिल तोड़ा है। बता दें कि रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ से पहले दीपिका पादुकोण को डेट किया था।

2010 में इनके ब्रेकअप की खबरें मीडिया पर काफी छाई हुई थी। इसके बाद दीपिका पादुकोण की मुस्कुराहट बहुत फीकी पड़ गई थी। परंतु अब दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी में बहुत खुश है।

Desk Team